मोहर्रम जुलूस के दौरान छज्जा ढहा,10 घायल,दो मासूम की दर्दनाक मौत
2:43 PM, Jun 27, 2026
R Express भारत
Share:
लखनऊ के बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र के महोना नगर पंचायत में शुक्रवार की रात लगभग मोहर्रम जुलूस को कोल्ड ड्रिंक बांटने के दौरान हुए हादसे में छज्जा ढह

राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में घायलों के साथ परिजन सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के बख्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र के महोना नगर पंचायत में शुक्रवार की रात लगभग मोहर्रम जुलूस को कोल्ड ड्रिंक बांटने के दौरान हुए हादसे में छज्जा ढह गया। जिसके नीचे दबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौतों का मातम पसरा है। जबकि हादसे में घायल आठ लोगों में से चार की हालत बेहद गम्भीर बतायी जा रही है।इटौंजा पुलिस ने दोनो शवों को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इटौंजा में छज्जा गिरने के दो आरोपी गिरफतार
इटौंजा थाना के महोना वार्ड—9 में मोहर्रम के मौके पर छज्जा गिरने की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है। गिरफतार आरोपियों में मेहराव और गुलजार शामिल है। इन पर इमरान निवासी महोना ने केस दर्ज करवाया था। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 10 लोग घायल हो गए थे।
अधिकारियों के आदेश पर कार्यवाही
प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि,शुक्रवार को मोहर्रम जुलूस को छज्जे पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट का वितरण मेहराव उर्फ मेराज व उनका साथी गुलजार निवासी वार्ड नम्बर 09 महोना द्वारा किया जा रहा था।छज्जे पर अधिक भार पड़ने की वजह से वह भरभराकर गिर गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई और 10लोग घायल हो गए। शनिवार को पुलिस ने इमरान की शिकायत पर इन दोनो आरोपियों पर केस दर्ज किया। इसके बाद सोमवार को उन्हे उनके घर से गिरफतार कर जेल भेज दिया गया।

