गोमती नदी में मिला रविवार को डूबा आटो चालक का शव
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में सरौरा के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक दिलीप साहू शनिवार को डूब गया।जिसका शव रविवार की सुबह पुलिस ने नदी से बरामद किया है। मृतक के परिवार में दो बेटे और पत्नी है।
UTTAR PRADESH
9:20 AM, Jun 22, 2025
Share:


दिलीप साहू का शव गोमती में खोजते पुलिस व ग्रामीण सौ0REx भारत
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में सरौरा के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक दिलीप साहू शनिवार को डूब गया।जिसका शव रविवार की सुबह पुलिस ने नदी से बरामद किया है। मृतक के परिवार में दो बेटे और पत्नी है।
गोमती में दो साथियों के साथ आया था युवक
थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि,शनिवार की दोपहर तीन दोस्त सरौरा गांव के पास गोमती नदी में नहाने आए थे। जिसमें एक युवक गोमती के पानी में उतरा तो वह गहराई में चला गया। जहां पर वह डूब गया। उसके साथ 20 वर्षीय आकाश कुमार,18 वर्षीय नवनीत गुप्ता भी थे।
देखते ही देखते गोमती के पानी में समा गया दिलीप
सरौरा गांव गोमती नदी किनारे मवेशी चराने वाले चरवाहों ने बताया कि,यहां पर गोेमती नदी में जो लोग बाहर से नहाने आते है। वह किसी गाव वाले का कहना नही मानते है। अगर मना करो तो झगडा करने पर आमादा हो जाते है। इन सबको भी चेतावनी दी गई थी कि बारिश का पानी है संभलकर पानी में जाना। जब युवक डूबने लगा तो जब कोई पानी में उतरता वह गहरे में जाकर डूब गया।
पुलिस की नव युवकों से अपील
अक्सर गोमती नदी में बरसात के दौरान शहर से युवक नहाने के लिए ग्रामीण इलाकों में चले जाते है। उनको न तो गोमती नदी की गहराई का पता होता है और ना ही पानी के बहाव के बारे में जानकारी होती है। लेकिन स्थानीय निवासी इसके बारे में भली—भांति अवगत होते है। इसलिए अगर इस प्रकार कहीं जा रहे है तो स्थानीय लोगों की चेतावनी को नजर अंदाज ना करें। अगर कुछ कहा जा रहा है तो उस पर ध्यान दीजिए और अपने जीवन को सुरछित रखिए। थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार कोरी