होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे हाईटेक विधानसभा परिसर, सहारा शहर की जमीन पर खाका तैयार

12:40 PM, Jul 14, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

।लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर उत्तर प्रदेश के नए विधानभवन और सचिवालय बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को र

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे हाईटेक विधानसभा परिसर, सहारा शहर की जमीन पर खाका तैयार

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे हाईटेक विधानसभा परिसर फोटो सौ0 RExpress भारत

उत्तर प्रदेेश।लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर उत्तर प्रदेश के नए विधानभवन और सचिवालय बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के सामने अपनी डिजाइन और प्रेजेंटेशन पेश कर दी है। इस रेस में कई नई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी शामिल हो गई हैं, जो इस परिसर को दुनिया के सबसे आधुनिक लोकतंत्रिक केंद्रों में से एक बनाना चाहती हैं।

यह नया परिसर पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर काम करेगा। नए विधानभवन के अंदर कागजों का इस्तेमाल बंद कर दिया जाएगा, जिससे यह पूरी तरह पेपरलेस बनेगा। हाई-स्पीड इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग और आधुनिक गैजेट्स से लैस इस परिसर में विधायकों और अधिकारियों के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

सीएम आवास और वीवीआईपी अंडरग्राउंड टनल

प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ विधानसभा ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का नया आवास और विधायकों के लिए आधुनिक हॉस्टल भी इसी परिसर के आसपास तैयार किया जाएगा। सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए एक बेहद खास योजना बनाई गई है। वीवीआईपी लोगों के आने-जाने के लिए जमीन के नीचे एक अंडरग्राउंड टनल का नेटवर्क तैयार होगा। इससे आम जनता को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षा भी अभेद्य रहेगी।

कंपनियों ने जो डिजाइन और ब्लूप्रिंट एलडीए के सामने रखे हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। एलडीए इन सभी प्रस्तावों की एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपेगा। इसके बाद, शासन स्तर पर बनी एक हाई-पावर कमेटी तय करेगी कि किस कंपनी का डिजाइन सबसे बेहतर है और किसे इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने का जिम्मा सौंपा जाए।यह नया परिसर न केवल यूपी की राजनीति का नया केंद्र बनेगा, बल्कि लखनऊ की वास्तुकला और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भी एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026