होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना युवक, खाकी के सामने ही दिखाने लगा तेवर, अब पहुंचा कोर्ट

5:34 PM, Nov 4, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

रहीमाबाद पुलिस कमिश्नरेट इलाके में एक युवक को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय पंकज के रूप मे

 पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना युवक, खाकी के सामने ही दिखाने लगा तेवर, अब पहुंचा कोर्ट

लखनऊ में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के रहीमाबाद पुलिस कमिश्नरेट इलाके में एक युवक को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है, जो फतेहपुर मजरा मवईकला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तब हिरासत में लिया जब वह एक पुराने विवाद को लेकर गांव की ही एक युवती और उसके परिजनों से झगड़ा करने पर आमादा हो गया था।

शांति भंग करने पर हुई कार्रवाई

यह मामला फतेहपुर मजरा मवईकला गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली अंकिता (24 वर्ष) ने पुराने विवाद के सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। इस बात से नाराज होकर आरोपी पंकज उसके घर पहुंच गया और बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वह युवती और उसके परिवार के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया।

पुलिस के सामने ही दिखाने लगा तेवर

इलाके में कानून-व्यवस्था की जांच के लिए उप-निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार मिश्रा और आरक्षी मनोज कुमार सागर वहां पहुंचे हुए थे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराने की बहुत कोशिश की। इसके बावजूद पंकज शांत नहीं हुआ और वह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दूसरे पक्ष पर भड़कने लगा और हंगामा करने लगा।

हिरासत में लेकर भेजा गया कोर्ट

माहौल बिगड़ता देख और किसी बड़े विवाद की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने करीब 11:05 बजे पंकज को हिरासत में ले लिया। इस गिरफ्तारी की पूरी जानकारी उसके भाई बेचेलाल को दे दी गई है। पुलिस टीम ने आरोपी का चालान कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026