युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा,इटौंजा क्षेत्र की घटना
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से एक होश उडा देने वाली घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, आम आदमी का सड़क पर सुरक्षित चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। एक युवक का रास्ते में रोका गया,उसके बाद आठ से दस अज्ञात दबंगो के द्वारा बहुत ही बुरी तरह से मारा — पीटा गया है। जिससे युवक को बहुत ही गंभीर चोटे आई हुई है। इस मामले को लेकर लोगो के बीच हडकंप मचा हुआ है।
lucknow
11:59 AM, Dec 23, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से एक होश उडा देने वाली घटना उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि, दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, आम आदमी का सड़क पर सुरक्षित चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। एक युवक का रास्ते में रोका गया,उसके बाद आठ से दस अज्ञात दबंगो के द्वारा बहुत ही बुरी तरह से मारा — पीटा गया है। जिससे युवक को बहुत ही गंभीर चोटे आई हुई है। इस मामले को लेकर लोगो के बीच हडकंप मचा हुआ है।
गंभीर रूप से घायल युवक
पीड़ित माधव लोधी निवासी दघरा थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ ने थाना प्रभारी को लिखित तहरीर दी है। उसमें बताया गया है कि, सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे वह इटौंजा से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह नीलाश वाटर पार्क रोड स्थित डीजल फैक्ट्री के पास पहुँचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे 8 से 10 अज्ञात दबंगों ने अचानक उसे घेर लिया।आरोप है कि, हमलावरों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से लगातार प्रहार किए। जिससे पीड़ित की हालत नाजुक हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि,इससे पहले भी इटौंजा चौराहे पर दबंगों द्वारा रास्ता रोककर धमकाने और जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है।घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अभी फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

