होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

पीजीआई इलाके में चोरों का आतंक, सूना घर पाकर उड़ाए लाखों के जेवर और कैश

1:48 PM, Aug 25, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तहत आने वाली आसरा एंक्लेव कॉलोनी में इन दिनों डर का माहौल है। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।

पीजीआई इलाके में चोरों का आतंक, सूना घर पाकर उड़ाए लाखों के जेवर और कैश

आसरा एंक्लेव में लाखों की चोरी फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तहत आने वाली आसरा एंक्लेव कॉलोनी में इन दिनों डर का माहौल है। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। चोर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एक सूने मकान का है, जहां चोरों ने मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर भीतर रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने और नगदी साफ कर दी। वारदात के वक्त पूरा परिवार एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गया हुआ था।

पूजा में गया था परिवार, पीछे से हो गया खेल

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे घर में ताला बंद करके रुद्राभिषेक की पूजा में शामिल होने गांव गए थे। चोरों को शायद पहले से भनक थी कि घर में कोई नहीं है। सूना मौका पाकर बदमाशों ने देर रात धावा बोल दिया। जब परिवार गांव से वापस लौटा, तो उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला नीचे टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के लॉकर खुले थे, सारा सामान फर्श पर बिखरा हुआ था और कीमती आभूषण व कैश गायब थे। पीडितों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।

इलाके के लोगों में भारी गुस्सा, उठ रहे सवाल

आसरा एंक्लेव और आसपास के निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में इस बेल्ट में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रात के समय कॉलोनियों में गश्त न के बराबर होती है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बार-बार शिकायत के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

जांच में जुटी टीम, खंगाले जा रहे कैमरे

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से गायब हुए सामान की लिस्ट ली। फिलहाल पुलिस कॉलोनी के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों का सुराग लगाया जा सके। कुछ संदिग्धों की मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है और दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026