होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

रात के अंधेरे में ₹8 लाख के 8 खच्चर गाड़ी में लाद ले गए चोर, पुलिस की सुस्ती से पीड़ित बेहाल

5:06 PM, Aug 25, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के तेलीबाग इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के देव सिंह खेड़ा में रहने वाले एक गरीब परिवार की आजीविका पर चोरों ने तगड़ी चोट की है।

 रात के अंधेरे में ₹8 लाख के 8 खच्चर गाड़ी में लाद ले गए चोर, पुलिस की सुस्ती से पीड़ित बेहाल

रात के अंधेरे में ₹8 लाख के 8 खच्चर गाड़ी में लाद ले गए चोर फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के तेलीबाग इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के देव सिंह खेड़ा में रहने वाले एक गरीब परिवार की आजीविका पर चोरों ने तगड़ी चोट की है। रविवार की रात को अज्ञात शातिर चोरों ने एकनाथ, बबीता और रविनाथ के बाड़े से उनके 8 कीमती खच्चर चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि, इन खच्चरों की बाजार में कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये है।

चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद जब पीड़ितों ने अपने स्तर पर आस-पास के रास्तों और दुकानों की छानबीन की, तो उन्हें चौंकाने वाले सुराग मिले। रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ अज्ञात लोग रात के अंधेरे में उनके खच्चरों को जबरन एक गाड़ी में लादकर ले जा रहे हैं। सीसीटीवी में चोरों की यह हरकत कैद होने के बाद पीड़ितों को उम्मीद जगी थी कि वे अपने जानवरों को ढूंढ निकालेंगे, लेकिन सिस्टम के आगे वे बेबस नजर आ रहे हैं।

सोमवार से थाने के चक्कर काट रहा परिवार, नहीं हो रही सुनवाई

पीड़ित एकनाथ, बबीता और रविनाथ अपनी फरियाद लेकर पीजीआई थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि वे सोमवार की सुबह से ही लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं और पुलिस वालों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। 8 लाख रुपये की बड़ी चोरी होने के बाद भी सुनवाई न होने से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट चुका है और इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है।

इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया और मीडिया में मामला आने के बाद क्या पीजीआई थाना पुलिस हरकत में आती है या फिर इन गरीबों को अपने 8 लाख रुपये के खच्चरों से हमेशा के लिए हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026