होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

हजारों की भीड़ ने घेरा चारबाग, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन

12:37 PM, Jul 28, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ का चारबाग इलाका अचानक नारों और भारी भीड़ से गूंज उठा। ऑल इंडिया फेयर प्राइज डीलर एसोसिएशन के बुलावे पर राज्य के कोने-कोने से हजारों राशन डीलर अपनी मां

हजारों की भीड़ ने घेरा चारबाग, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन

लखनऊ में राशन डीलरों का बड़ा हंगामा फोटो सौ0 RExpressभारत

उत्तर प्रदेश।लखनऊ का चारबाग इलाका अचानक नारों और भारी भीड़ से गूंज उठा। ऑल इंडिया फेयर प्राइज डीलर एसोसिएशन के बुलावे पर राज्य के कोने-कोने से हजारों राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। अपनी ६ सूत्रीय दिक्कतों को लेकर इन डीलरों ने चारबाग स्टेशन के पास पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने साफ कहा कि अब राशन डीलरों का सब्र टूट चुका है और जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

राशन डीलरों का कहना है कि, वे दिन-रात जनता की सेवा करते हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार के सामने मुख्य रूप से राशन बांटने पर मिलने वाले कमीशन को तुरंत बढ़ाया जाए क्योंकि मौजूदा कमीशन में घर चलाना मुश्किल है।हर महीने काम के बदले एक तय और सम्मानजनक आमदनी पक्की की जाए। मुख्य काम के अलावा जो भी दूसरे काम डीलरों से कराए जाते हैं, उसका अलग से और पूरा भुगतान हो। कोटेदारों और उनके बाल-बच्चों के भविष्य के लिए सरकार की तरफ से सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा दी जाए जैसी मांगो का रखा है।

सड़कों पर भारी जाम, पुलिस ने सबको किया बंद

हजारों की तादाद में पहुंचे डीलरों के इस पैदल मार्च की वजह से चारबाग और उसके आस-पास के रास्तों पर गाड़ियों का निकलना दूभर हो गया। हालात को बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब डीलर नहीं माने तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे सभी राशन डीलरों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मौके पर बुलाई गई सरकारी बसों में सभी को जबरन लादकर धरना स्थल भेज दिया गया।

राशन डीलरों के इस बड़े कदम ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026