होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों छात्र

5:55 PM, Jul 24, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ अब उत्तर प्रदेश के युवाओं का सबर पूरी तरह टूट चुका है। लखनऊ का प्रमुख चौराहा 'परिवर्तन चौक'

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों छात्र

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर फूटा युवाओं का गुस्सा फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ।देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ अब उत्तर प्रदेश के युवाओं का सबर पूरी तरह टूट चुका है। लखनऊ का प्रमुख चौराहा 'परिवर्तन चौक' आज अचानक जंग का मैदान नजर आने लगा, जब हजारों की तादाद में छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए। नीट समेत कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के विरोध में छात्रों ने जोरदार हल्ला बोला है। इस आंदोलन की खास बात यह रही कि युवाओं के इस गुस्से को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखाई दिए।

परिवर्तन चौक पर इकट्ठा होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शहीद स्मारक की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए युवा लगातार नारेबाजी कर रहे थे। युवाओं की भारी भीड़ और उनके तेवरों को भांपते हुए हजरतगंज और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। हालांकि, छात्रों के भारी हुजूम के आगे व्यवस्था को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आखिर क्यों भड़के हैं छात्र?

प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि महीनों और सालों तक दिन-रात एक करके पढ़ाई करने के बाद भी जब अंत में पेपर लीक की खबरें आती हैं, तो उनका भविष्य पूरी तरह अंधकार में डूब जाता है। प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों की मांग है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक पर तुरंत लगाम लगाई जाए, दागी परीक्षा एजेंसियों पर ताला लगाया जाए और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।

जाम से थमी लखनऊ की रफ्तार

इस बड़े पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन का सीधा असर शहर की रफ्तार पर भी पड़ा है। परिवर्तन चौक, हजरतगंज और शहीद स्मारक को जोड़ने वाले रास्तों पर गाड़ियों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं। भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए आम लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला ड्रोन कैमरों और अपनी पूरी टीम के साथ स्थिति को काबू में करने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन युवाओं का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनका यह संघर्ष थमने वाला नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026