Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/tourists will go to these 22 districts of up what tourism department is preparing 20250531 349

यूपी के इन 22 जनपदों में खिचे चले आएंगे पर्यटक,क्या तैयारी कर रहा पर्यटन विभाग

उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड राज्य के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गंतव्यस्थल बनाने में जुटा है।

UTTAR PRADESH

1:43 PM, May 31, 2025

Share:

यूपी के इन 22 जनपदों में खिचे चले आएंगे पर्यटक,क्या तैयारी कर रहा पर्यटन विभाग
logo

दुधवा नेशनल पार्क फोटो सौ0 पार्क की वेबसाइट से

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड राज्य के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गंतव्यस्थल बनाने में जुटा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति सम्पदा भरपूर है। इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड गंतव्यस्थल के आसपास पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विकास कर रहा है।इसके लिए लगभग 9.72 करोड़ रुपए से 22 जिलों में साइनेज लगाए जाएंगे, जो कि देश और प्रदेश की राजधानी सहित अन्य स्थलों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करेंगे। ये साइनेज इको पर्यटन आकर्षणों पर आधारित होंगे।

लखनऊ और दिल्ली से जोडने के लिए प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाए जाएंगे

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि,पीलीभीत टाइगर रिजर्व,दुधवा नेशनल पार्क,किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी आदि प्रमुख स्थलों पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली सेंटर प्वाइंट है। यहां से इन जगहों को जोडने के लिए प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाए जाएंगे। विशेष बात यह कि साइनेज में नजदीकी गंतव्य स्थल की दूरी के साथ साथ वहां के प्रमुख आकर्षणों को भी दिखाया जाएगा।

पीलीभीत,दुधवा,किशनपुर,कतर्नियाघाट सहित इन स्थलों पर खिचें चले...

दो अलग अलग परियोजनाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, वांदा, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, महोबा,  बहराइच, पीलीभीत, गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर में साइनेजेज लगाए जाएंगे। इस पहल से दिल्ली और आसपास के राज्यों के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह परियोजना न केवल पर्यटकों को दिशा दिखाने का कार्य करेगी,बल्कि उत्तर प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों को एक नई पहचान देने में भी सहायक साबित होगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.