होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg
sliderimg

काकोरी में दर्दनाक हादसा: जर्जर बिजली तार ने ली महिला किसान की जान

12:05 PM, Nov 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के काकोरी इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। हरदोई रोड स

काकोरी में दर्दनाक हादसा: जर्जर बिजली तार ने ली महिला किसान की जान

कटीले तारों में उतरे करंट से महिला की मौत फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के काकोरी इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। हरदोई रोड स्थित गोला कुआं गांव में सोमवार शाम को खेत में काम करने गई 55 वर्षीय किसान महिला राजवती की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

तारों का जाल बना काल

ग्रामीणों के मुताबिक, यह हादसा पूरी तरह से टाला जा सकता था। गांव के खेतों और बागों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइनें लंबे समय से जर्जर थीं। सोमवार शाम करीब चार बजे जब राजवती अपने खेत में काम करने पहुंचीं, तो वहां बिजली का एक टूटा हुआ तार खेतों की सुरक्षा के लिए लगी कटीली लोहे की बाड़ पर गिरा हुआ था। जैसे ही उन्होंने अनजाने में उस तार को हटाने की कोशिश की, कटीले तारों में दौड़ रहे तेज करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना जोरदार था कि उनका बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया और वह वहीं जमीन पर गिर पड़ीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

आस-पास के खेतों में काम कर रहे दूसरे किसानों ने जब राजवती को बेसुध पड़े देखा, तो तुरंत उनके घर वालों को खबर दी। बदहवास परिजन उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से मृतका के पति मदन मौर्य और इकलौते बेटे अमित मौर्य पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुनवाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के रहने वाले राघवेंद्र, गुड्डू, राकेश और रमेश का कहना है कि खेतों में बिजली के खुले और कमज़ोर तार सिर्फ चार फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं, जो हर वक्त मौत को दावत देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इसकी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अफसरों और कर्मचारियों ने कान में तेल डाल रखा था। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन जर्जर तारों को कस दिया जाता या बदला जाता, तो आज राजवती जिंदा होतीं। फिलहाल, मृतका के बेटे अमित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026