ट्रक ने साइकिल सवार दंपति को रौंदा,पत्नी की मौत,पति ट्रामा रिफर
6:53 PM, Jun 3, 2026
R Express भारत
Share:
बख्शी का तालाब इलाके के महिंगवा थाना में बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे इटौंजा से कुर्सी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार दम्पति को रौंद दिया। इस हादसे मे

इटौंजा कुर्सी रोड़ जाम कर हंगामा प्रदर्शन करते ग्रामीण RExpress भारत
लखनऊ।बख्शी का तालाब इलाके के महिंगवा थाना में बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे इटौंजा से कुर्सी की तरफ जा रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार दम्पति को रौंद दिया। इस हादसे में साइकिल पर पति के पीछे बैठी पत्नी रामप्यारी के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पर सिर पर चोट लगने से साइकिल चला रहे पति मंसाराम भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने चार घंटे तक रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
महिंगवा थाना के नरौसा ग्राम पंचायत के नोहरी पुरवा गांव के रहने वाले मंसाराम पत्नी रामप्यारी को लेकर बुधवार को कुम्हरावा चौराहा पर स्थित बैंक से रूपए निकालने गए थे। वह दोनो रूपए निकालकर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रमपुरवा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको रौंद दिया। इस घटना में ट्रक का पहिया साइकिल के पीछे हिस्से पर चढ़ गया। जिससे पीछे बैठी रामप्यारी का सिर छत विछत हो गया। जबकि उनके पति मंशाराम का सिर भी घायल हो गया और दोनो मौके पर गिर गए। साइकिल भी छतिग्रस्त हो गई।
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लगभग चार सौ ग्रामीणों ग्रामीणों ने इटौंजा—कुर्सी रोड़ को जाम कर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान यातायात ठप हो गया। इटौंजा और कुर्सी की तरफ ट्रक और अन्य वाहनों की दो किमी लम्बी लाइन लग गई।

मृतक महिला रामप्यारी के शव के आसपास जमा ग्रामीणों की भीड़ RExpress भारत
इधर हंगामा प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण और परिजन तीनों बच्चों के लिए सरकार से मदद की मांग कर रहे थे।उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सहिल कुमार मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसीपी विकास कुमार पाण्डेय भी पहुचे।लेकिन ग्रामीणों ने बिना किसी निर्णय और मंशाराम की स्थित के बारे में कनफर्म होने तक रामप्यारी का शव उठाने से मना कर दिया।

