ट्रंप की दो टूक: 'पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर', फ्रांस हिंसा में 2400 गिरफ्तार
2:13 PM, Oct 20, 2026
R Express भारत
Share:
फ्रांस में महंगाई और खराब होती व्यवस्था को लेकर भड़की हिंसा ने अब अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक रूप ले लिया है। इस पूरे बवाल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र

photo by - ( chat GPT )
फ्रांस में महंगाई और खराब होती व्यवस्था को लेकर भड़की हिंसा ने अब अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक रूप ले लिया है। इस पूरे बवाल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के हालात पर एक बेहद तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए दावा किया कि अगर हालात यही रहे, तो "पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बन जाएगा"।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया और मीडिया से बातचीत में कहा कि फ्रांस की इस बर्बादी की सबसे बड़ी वजह वहां की कमजोर इमिग्रेशन नीति है। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने करीब 8-9 साल पहले ही मैक्रों को आगाह किया था कि बिना जांच-परख के बाहरी लोगों को देश में आने देना एक बड़ी भूल साबित होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि पूरे यूरोप ने तुरंत अपनी सीमाएं बंद नहीं कीं और उपद्रवियों को बाहर नहीं निकाला, तो यूरोप का पतन तय है।
क्यों जल रहा है फ्रांस?
भले ही इस मामले को बाहरी लोगों और मजहब से जोड़कर देखा जा रहा हो, लेकिन जमीन पर इस गुस्से की वजह कुछ और है। फ्रांस में आम जनता पिछले काफी समय से बढ़ती महंगाई, आसमान छूते खर्चों और बदहाल होती सरकारी सुविधाओं से परेशान थी। शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ यह प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक दंगों में बदल गया।
उपद्रवियों ने फ्रांस के कई शहरों में जमकर तांडव मचाया है। प्रदर्शनकारियों ने ऐतिहासिक इमारतों, दुकानों, बैंकों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक करीब 3,000 से ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की जा चुकी है, जिससे अरबों रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2400 से ज्यादा जेल में
हालात बेकाबू होते देख फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा रुख अपना लिया है। हिंसा प्रभावित कई बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है और सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात है। दंगों और आगजनी के आरोप में पुलिस ने अब तक 2,400 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इस भीषण टकराव में करीब 1,000 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

