तुम से तुम तक महा-ट्विस्ट: अनु के हाथ लगा राजनांदिनी का राज!
6:46 PM, Aug 11, 2026
R Express भारत
Share:
टेलीविजन जगत के सबसे चर्चित और टीआरपी रेटिंग्स में लगातार बढ़त बना रहे ज़ी टीवी के धारावाहिक तुम से तुम तक ने अगस्त के शुरुआती दस दिनों में दर्शकों को स्क

अनु और आर्यवर्धन की फोटो — Google
उत्तर प्रदेश। टेलीविजन जगत के सबसे चर्चित और टीआरपी रेटिंग्स में लगातार बढ़त बना रहे ज़ी टीवी के धारावाहिक तुम से तुम तक ने अगस्त के शुरुआती दस दिनों में दर्शकों को स्क्रीन से बांध कर रख दिया। शो की मुख्य कहानी इस समय बेहद नाजुक मोड़ पर खड़ी है, जहाँ 46 वर्षीय बिजनेसमैन आर्यवर्धनऔर उनकी 20 वर्षीय पत्नी अनु शर्मा के बीच अतीत की परछाइयाँ दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं।
मीरा की भूतिया साज़िश का हुआ पर्दाफाश
महीने की शुरुआत बेहद सनसनीखेज ड्रामे के साथ हुई। 1 अगस्त से 3 अगस्त के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि आर्यवर्धन की बेहद करीबी और शातिर असिस्टेंट मीरा ने अनु को पागल साबित करने के लिए एक खौफनाक जाल बुना। मीरा ने घर की एक अन्य सदस्य मानसी के साथ मिलकर वर्धन मेंशन में हॉरर ड्रामा क्रिएट किया।अनु को लगातार यह अहसास कराया गया कि घर में आर्यवर्धन की पहली पत्नी राजनांदिनी की आत्मा भटक रही है। अनु इस रहस्यमयी माहौल और अजीबोगरीब आवाजों से पूरी तरह डर जाती है। जब वह इस डर से उबरने के लिए आर्यवर्धन के वफादार कर्मचारी झेंडे के पास जाती है, तो झेंडे उसे साफ शब्दों में चेतावनी देता है कि वह अतीत के पन्नों को न पलटे, वरना अंजाम बुरा होगा।
आर्या का फूटा गुस्सा, मीरा-मानसी की लगी क्लास
कहानी में असली यू-टर्न 4 अगस्त के बाद देखने को मिला। आर्यवर्धन, जो अब तक अनु की मानसिक स्थिति को लेकर संशय में था, उसे धीरे-धीरे समझ आने लगा कि अनु के डर के पीछे कोई न कोई ठोस वजह जरूर है। 5 अगस्त के एपिसोड में जब अनु रात के सन्नाटे में डर के मारे चीख पड़ी, तो आर्या का दिल पिघल गया।6 अगस्त के धमाकेदार एपिसोड में आर्या ने खुद इस मामले की तहकीकात की और उसके हाथ मीरा के खिलाफ कुछ सबूत लगे। आर्या ने पूरे परिवार के सामने मीरा और मानसी को कड़ी फटकार लगाई। आर्या ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह राजनांदिनी के नाम पर घर में किसी भी तरह का तमाशा बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि, चालाक मीरा ने अपनी हार नहीं मानी और वह बैकस्टेज रहकर नई योजना बनाने में जुट गई।
अनु के हाथ लगा 'राजनांदिनी का मंगलसूत्र
7 और 8 अगस्त के एपिसोड इस हफ्ते के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट साबित हुए। अनु, जो अब तक केवल डर रही थी, उसने अब मुकाबला करने का फैसला किया। उसने घर के पुराने कमरों की तलाशी लेना शुरू किया ताकि वह राजनांदिनी के अतीत का सच जान सके।8 अगस्त को अनु को वह कामयाबी मिल ही गई जिसकी तलाश उसे लंबे समय से थी। मेंशन के एक बंद पड़े पुराने कमरे के गुप्त ड्रॉर से अनु को राजनांदिनी का पुराना और कीमती मंगलसूत्र बरामद हुआ। इस मंगलसूत्र के मिलते ही पूरे वर्धन परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। अनु ने इस सच्चाई को छिपाने के बजाय सीधे आर्यवर्धन के सामने ले जाकर रख दिया, जिससे आर्या के होश उड़ गए।
क्या अनु ही है राजनांदिनी का पुनर्जन्म?
9 और 10 अगस्त के एपिसोड्स ने दर्शकों के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है। जब अनु मंगलसूत्र लेकर आर्या के पास जाती है, तो वह उसे बताती है कि उसने नींद में आर्या को राजनांदिनी का नाम पुकारते हुए सुना था। आर्या अतीत की यादों में खो जाता है और अनु के साथ अपने पिछले कुछ दिनों के रूखे व्यवहार के लिए उससे हाथ जोड़कर माफी मांगता है।
10 अगस्त के एपिसोड के अंत में कहानी को एक अलौकिक और सस्पेंस से भरा मोड़ दिया गया। घर के पंडित जी और बुजुर्गों ने यह दावा किया है कि, बंद कमरे से मंगलसूत्र का खुद-ब-खुद अनु के हाथों में आना कोई इत्तेफाक नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, राजनांदिनी की आत्मा खुद अनु के जरिए अपना बदला पूरा करना चाहती है। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अब यह थ्योरी तेज हो गई है कि अनु ही असल में राजनांदिनी का पुनर्जन्म है।

