मोहनलालगंज क्षेत्र में करोड़ों की जमीन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
5:30 PM, May 30, 2026
R Express भारत
Share:
मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी कागज बनाकर करोड़ों की पैतृक जमीन हड़पने वाले गैंग के 2 शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि,लखनऊ में करोड़ों की

मोहनलालगंज क्षेत्र में करोड़ों की जमीन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार सौ0 RExpress भारत
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी कागज बनाकर करोड़ों की पैतृक जमीन हड़पने वाले गैंग के 2 शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि,लखनऊ में करोड़ों की जमीन हड़पने का फर्जीवाड़ा मामला उजागर होने के बाद पूरे इलाके में बवाल मचा हुआ। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और न्याय की रक्षा करने के लिए दो आरोपी को पकड़ कर उनके किए की सजा दिलाने के लिए काम पर लगी।
बताया जा रहा है कि,मुख्य आरोपी मो. फरीद मिर्जा ने खुद को मृतक का वारिस बताने के लिए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाए थे। इतना ही नहीं, जिंदा मां को मृत दिखाकर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट भी बनवा दिया और कोर्ट में पेश कर दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 46 वर्षीय फुरकान अहमद अब्बासी और 28 वर्षीय अभिषेक यादव गोसाईगंज के रहने वाले के रूप में हुई है।इन पर पहले से जालसाजी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट के कई केस दर्ज हैं।
दोनो आरोपियों को 29 मई शाम 7:45 बजे कैसरबाग के बारादरी चौराहे से एसआई यशवंत सिंह की टीम के द्वारा पकड़ा गया था। जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया,फर जेल भेज दिया गया।गैंग ने फर्जी एग्रीमेंट से मिली रकम को अलग-अलग बैंक खातों में घुमाया। जांच में सभी दस्तावेज नकली निकले। मुख्य आरोपी समेत 3 लोग पहले से जेल में बंद हैं।
इस मामले को लेकर पूरे इलाके में लोगों के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है। पुलिस के द्वारा इन दोनो की गिरफ्तार होने के बाद लोगो के बीच एक मिसाल कायम हुई कि,कानून गलत काम करने वालो पर कभी भी रहम नही करता है। कानून की नजरो मे सभी लोग एक— बराबर होते है।

