होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरे दो मासूम, कक्षा 6 के छात्र की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

7:12 PM, Jun 5, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

गोमती नगर इलाके में खेल-खेल में दो बच्चों की जिंदगी में एक बड़ा हादसा हो गया। गोमती नगर स्थित विशाल खंड-4 में शुक्रवार को जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ र

जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरे दो मासूम, कक्षा 6 के छात्र की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरे दो मासूम संकेतिक फोटो - google

लखनऊ। गोमती नगर इलाके में खेल-खेल में दो बच्चों की जिंदगी में एक बड़ा हादसा हो गया। गोमती नगर स्थित विशाल खंड-4 में शुक्रवार को जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहे दो मासूम बच्चे अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में कक्षा 6 के एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

खेल-खेल में हुआ बड़ा हादसा

पुलिस और पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विशाल खंड-4 का निवासी 14 वर्षीय ऋषि कश्यप स्थानीय स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे ऋषि अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर लगे एक जामुन के पेड़ को देखकर बच्चे उस पर चढ़ गए और जामुन तोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक पेड़ की डाल पर संतुलन बिगड़ा और दोनों बच्चे सीधे जमीन पर आ गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह मंजर देखा, तो वे बदहवास होकर तुरंत ऋषि के घर पहुंचे और परिजनों को पूरी बात बताई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ऋषि को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान ऋषि ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए उसके दोस्त की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टर उसका लगातार इलाज कर रहे हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस असमय मौत ने पीड़ित परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। मृतक ऋषि के पिता अनिल कश्यप पेशे से ऑटो चालक हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि करीब 3 साल पहले ऋषि की मां घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से पिता अनिल ही अकेले अपने तीनों बेटों की देखभाल कर रहे थे। तीन भाइयों में ऋषि सबसे बड़ा था, जिससे पिता को काफी उम्मीदें थीं। इस घटना के बाद से ऑटो चालक पिता और दोनों छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026