होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

ठाकुरगंज में i20 कार से पकड़े गए दो चोर, भारी मात्रा में सोना बरामद

12:52 PM, Aug 1, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रिंग रोड पुलिस चौकी की टीम ने घेराबंदी करके एक संदिग्ध i20 कार को रोका, जिसमें सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़

ठाकुरगंज में i20 कार से पकड़े गए दो चोर, भारी मात्रा में सोना बरामद

ठाकुरगंज में i20 कार से पकड़े गए दो चोर फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रिंग रोड पुलिस चौकी की टीम ने घेराबंदी करके एक संदिग्ध i20 कार को रोका, जिसमें सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ताला तोड़ने वाले कटर, पेचकस और कई पेशेवर औजार मिले हैं। इसके साथ ही कार की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चमचमाती पीली धातु से भरा एक झोला भी मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से बंद कमरों में लंबी पूछताछ चल रही है, जिससे इलाके में हुई कई बड़ी चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

बंद कमरे के खेल से उठे कई गंभीर सवाल

इस पूरी कार्रवाई के बीच रिंग रोड चौकी परिसर के भीतर का एक कथित घटनाक्रम अब तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जब बाहर खड़ी i20 कार की तलाशी ली जा रही थी, तब चौकी के मुख्य जिम्मेदार अधिकारी अपने केबिन में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ जूनियर पुलिसकर्मियों को कार से पीली धातु वाला झोला मिला। नियमों के मुताबिक इस बरामदगी को तुरंत सबके सामने लाकर दर्ज किया जाना चाहिए था, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी उस झोले को चुपके से पास के एक खाली कमरे में ले गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद ही उस झोले को आगे बढ़ाया गया।

तीसरी आंख में कैद हुई पूरी हलचल

झोले को अलग कमरे में ले जाने की यह पूरी गतिविधि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। अब इस बात को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं कि आखिर बरामदगी के तुरंत बाद उस बैग को अलग कमरे में ले जाने की क्या जरूरत थी? क्या वहां बरामद माल के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या हेराफेरी की कोशिश की जा रही थी? इस अंदरूनी हलचल के बाद से महकमे के भीतर भी हड़कंप मचा हुआ है।

बड़े अफसरों तक पहुंचा मामला, जांच की तैयारी

कार से मिले औजारों से साफ है कि, पकड़े गए आरोपी किसी बड़े गिरोह के सदस्य हैं जो सूने मकानों को निशाना बनाते थे। वहीं दूसरी तरफ, चौकी के अंदर सीसीटीवी में कैद हुई इस संदिग्ध गतिविधि की भनक अब ऊपर बैठे बड़े अफसरों तक भी पहुंच चुकी है। सूत्रों का कहना है कि कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि साफ हो सके कि बंद कमरे के अंदर क्या खेल चल रहा था। अगर कैमरे की तस्वीरों में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर बड़ी गाज गिरना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026