होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ में दो अलग-अलग हादसों में मोबाइल दुकानदार सहित दो युवकों की तड़पकर मौत

3:16 PM, Jul 28, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के दो अलग-अलग इलाकों से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों में अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से दो सग

 लखनऊ में दो अलग-अलग हादसों में मोबाइल दुकानदार सहित दो युवकों की तड़पकर मौत

अर्जुन कुमार की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के दो अलग-अलग इलाकों से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं। घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों में अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से दो सगे चिराग बुझ गए। पहली घटना पीजीआई इलाके की है, जहाँ एक मोबाइल दुकानदार की इनवर्टर का तार ठीक करते समय जान चली गई। वहीं दूसरी घटना चिनहट में हुई, जहाँ प्लग लगाते समय एक युवक करंट का शिकार हो गया। दोनों ही परिवारों में इस समय कोहराम मचा हुआ है।

इनवर्टर का तार जोड़ते समय हुआ भयंकर हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, पीजीआई के रत्नाकर खंड में रहने वाले 36 साल के अर्जुन कुमार मोबाइल की दुकान चलाते थे। मंगलवार की सुबह उनके घर में रखे इनवर्टर का एक तार अचानक टूट गया। अर्जुन ने जैसे ही उस टूटे हुए तार को खुद से जोड़ने की कोशिश की, वह बिजली की तेज चपेट में आ गए।

करंट का झटका इतना जोरदार था कि, अर्जुन की चीख निकल गई। आवाज सुनकर घरवाले तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने अर्जुन को छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करंट ने उन्हें बुरी तरह जकड़ रखा था। बाद में सूखी लकड़ी के डंडे की मदद से किसी तरह इनवर्टर के तार को अलग किया गया। घरवाले तुरंत झुलसे हुए अर्जुन को लेकर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। अर्जुन अपने पीछे पत्नी रंजनी और दो बेटों (यश और आदित्य) को छोड़ गए हैं।

चिनहट में प्लग लगाते समय बुझ गया घर का इकलौता चिराग

दूसरा दर्दनाक हादसा चिनहट के नंदपुर इलाके में हुआ। यहाँ के रहने वाले 35 वर्षीय सोनू एक प्राइवेट जॉब करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम सोनू घर में बिजली का कोई प्लग बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सोनू अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, उनकी मौत के बाद से बूढ़े मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026