यूपी में मौसम का यू-टर्न: आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल ?
1:22 PM, Jul 22, 2026
R Express भारत
Share:
उत्तर प्रदेश में बादलों ने एक बार फिर से अपना पक्का डेरा जमा लिया है। बीते कुछ दिनों से उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान यूपी वालों के लिए राहत की बड़ी खबर ह

यूपी में मौसम का यू-टर्न फोटो सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश में बादलों ने एक बार फिर से अपना पक्का डेरा जमा लिया है। बीते कुछ दिनों से उमस और चिलचिलाती धूप से परेशान यूपी वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज यानी बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में घने काले बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।मौसम पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का जोर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। आइए पूरी जानकारी के साथ जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में आपके इलाके में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
इन 10 जिलों में भारी बारिश की आशंका
उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में आज प्रकृति का रूप बदला हुआ नजर आएगा। सुबह से ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही जारी है।विशेष रूप से इन जिलों जैसे कि,बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और महोबा, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार पानी बरसने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे तेज कड़कड़ाहट के दौरान पेड़ों, ढीली दीवारों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।
उमस से मिली बड़ी राहत, गिरा पारा
लगातार हो रही इस मानसूनी बारिश से यूपी के बड़े शहरों में तापमान में भारी गिरावट आई है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी और नोएडा जैसे शहरों में ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी देखी जा रही है, जिससे लोगों को चिपचिपी और पसीने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
23 से 25 जुलाई के दौरान बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि तेज धूप निकलेगी। आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे और कुछ-कुछ जगहों पर छिटपुट बौछारें पड़ती रहेंगी, जिससे मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी।26 जुलाई से एक बार फिर मानसून पूरी ताकत से वापसी करने जा रहा है। इसके बाद महीने के अंत तक उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में फिर से मूसलाधार बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा।
किसानों के खिले चेहरे
इस मानसूनी बारिश का सबसे ज्यादा फायदा हमारे किसान भाइयों को मिल रहा है। धान की रोपाई और खरीफ की अन्य फसलों के लिए यह पानी किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से सूखे पड़े खेतों को नया जीवन मिल गया है। वहीं शहरों में सड़कों पर पानी भरने की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन गर्मी से मिली राहत के आगे लोग इस सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

