नौकरी की आस में सड़कों पर उतरे बेरोजगार, प्रयागराज से लखनऊ तक फूटा युवाओं का गुस्सा
1:01 PM, Jul 14, 2026
R Express भारत
Share:
शिक्षक भर्ती के नतीजों और नियुक्तियों में देरी से गुस्साए बेरोजगार युवाओं का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज औ

शिक्षा निदेशालय पर डटे युवा फोटो सौ0 RExpress भारत
उत्तर प्रदेश। शिक्षक भर्ती के नतीजों और नियुक्तियों में देरी से गुस्साए बेरोजगार युवाओं का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ में अभ्यर्थियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है, जो टीजीटी-पीजीटी भर्ती की नई नियमावली का खुलकर विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, लखनऊ के ईको गार्डन और निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशालय पर भी अभ्यर्थी दिन-रात डटे हुए हैं।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि सरकार और विभाग की ढीली कार्यप्रणाली के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। सालों से तैयारी कर रहे छात्र अब ओवरएज होने की कगार पर हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक विभाग उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। युवाओं के इस उग्र रूप को देखते हुए धरना स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर भी इस आंदोलन को लेकर माहौल गर्म है। छात्र लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिससे इस मुहिम को आम लोगों का भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। इस बड़े प्रदर्शन ने शिक्षा विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है।

