होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

लखनऊ के पारा इलाके में पिंक बूथ के पीछे नहर में बहता मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

2:53 PM, Jul 11, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के पारा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुराना पारा सब्जी मंडी के पास बने पिंक बूथ के ठीक पीछे शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक

लखनऊ के पारा इलाके में  पिंक बूथ के पीछे नहर में बहता मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

नहर में बहता मिला अज्ञात शव फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के पारा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुराना पारा सब्जी मंडी के पास बने पिंक बूथ के ठीक पीछे शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर के वक्त जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर पानी में उतराते हुए शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

लखनऊ। राजधानी के पारा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुराना पारा सब्जी मंडी के पास बने पिंक बूथ के ठीक पीछे शारदा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर के वक्त जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर पानी में उतराते हुए शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

शव की हालत को देखकर लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने पंचनामे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। यह हादसा है, खुदकुशी है या फिर किसी गहरी साजिश का नतीजा, इसका असली खुलासा डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों और नजदीकी थानों से पिछले कुछ दिनों में गायब हुए लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि मृतक का नाम-पता मालूम किया जा सके। सोशल मीडिया ग्रुप्स पर भी हुलिए की जानकारी शेयर की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026