होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner

बेलगाम डंफ़र चालक ने बच्चे को रौंदा,परिवार सदमें में डूबा , आरोपी चालक हिरासत में

3:49 PM, Jun 2, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बंथरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत होने की दर्दनाक घटना होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,अनियंत्रित डंफर चाल

बेलगाम डंफ़र चालक ने बच्चे को रौंदा,परिवार सदमें में डूबा , आरोपी चालक हिरासत में

12 वर्षीय मानस की मौत सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत होने की दर्दनाक घटना होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,अनियंत्रित डंफर चालक ने बच्चे को कड़ी की बहरेमी से कुचल दिया। बच्चे को ट्रामा सेंटर भेजा गया,जहां उसको डाक्टरो के द्वारा मृत घोषित दिया। बच्चे की मौत की खबर को सुनकर परिजनो की तो एक ही पल में दुनिया उजड़ गई।

बताया जा रहा है कि, बंथरा कस्बा स्थित सिकंदरपुर में रोड के किनारे झोपड़पट्टी बना कर रहे रहे मंदौस थारू अपनी पत्नी रन्नो,12 वर्षीय बेटे मानस और मानस तीन बेटियों के साथ रहकर गल्ला मंडी में पल्लेदारी करते हैं।बुआ सुनीता ने बताया कि, उनका भतीजा मानस मंगलवार सुबह 6:00 बजे झोपड़ी के बाहर रोड के किनारे खड़ा होकर लघुशंका कर रहा था तभी अचानक वहां से गुजर रहे एक बेलगाम डंफ़र चालक ने उसे रौंद दिया।

स्थानीय लोगो  ने  चालक पुलिस को सौंपा

घर वालों ने बताया कि, डंफ़र चालक ने रोड के किनारे कच्ची सड़क पर डंफ़र उतार दिया था। डंपर के अगले हिस्से में फंसकर मानस डंफ़र के साथ 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। मोके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने जब देखा कि,डंफर चालक हादसे के बाद फरार हो रहा है तब लोगो ने चालक को मौके पर पकड़ लिया। जिसके बाद 112 पर कॉल करके स्थानीय पुलिस को सूचना ​दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगो ने आरोपी चालक को सोंप दिया।

इकलौते बेटे की मौत

घायल हालत में मानस को इलाज के लिए तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। लेकिन वहां पर जाकर उसका इलाज हो पाता,उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मानस तीन बहनें मनु,मानसी, सरिता का इकलौता भाई और अपने माता — पिता को दुलारा बच्चा था।

बेटे की मौत के बाद मां और पिता गहरे सदमे में है उनके पिता की तबीयत खराब है बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।

आरोपी को मिले सजा

घर वालों ने बताया कि,हादसे के वक्त डंफ़र चालक नशे में था,चालक की इस लापरवाही की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई है। जिसको लेकर परिवार ने आरोपी चालक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग को किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026