होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

UP Teacher Bharti 2026: यूपी में 15,012 शिक्षकों की बम्पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

5:48 PM, Sep 16, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर

UP Teacher Bharti 2026: यूपी में 15,012 शिक्षकों की बम्पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

sketch by- (AI )

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बम्पर बहाली निकाली है। इस बार कुल 15,012 शिक्षक पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। अगर आप भी लंबे समय से यूपी में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही मौका है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट टीचर और प्रवक्ता के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

किन-किन पदों पर हो रही है भर्ती?

आयोग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पूरी भर्ती को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है।इसके तहत सबसे ज्यादा 12,405 पद निकाले गए हैं। इनमें से 11,508 पद शहरों के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए हैं और 897 पद एडेड स्कूलों के लिए तय किए गए हैं।सीनियर क्लासेज को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 2,607 पद रखे गए हैं।

कब से और कैसे करें आवेदन?

असिस्टेंट टीचर के पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत आज यानी 16 सितंबर 2026 से हो चुकी है। वहीं, PGT पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को सुधारने के लिए आयोग ने 19 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया है।

परीक्षा की तारीखें भी तय

खास बात यह है कि, आयोग ने फॉर्म भरवाने के साथ ही परीक्षा का शेड्यूल भी साफ कर दिया है। असिस्टेंट टीचर पद के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद PGT पद के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को ली जाएगी।

फॉर्म भरने से पहले कर लें यह जरूरी काम

इस बार की भर्ती में आयोग ने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। अब किसी भी पद के लिए फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना बिल्कुल जरूरी कर दिया गया है। बिनावन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर के आप अपना मुख्य फॉर्म नहीं भर पाएंगे। इसलिए बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन तुरंत पूरा कर लें ताकि बाद में सर्वर डाउन होने की दिक्कत न आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026