UP Weather Alert: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आएगा तूफान, किसान भाई तुरंत करें ये उपाय ?
7:04 PM, May 29, 2026
R Express भारत
Share:
भीषण गर्मी के बीच मौसम के अचानक बदलने की वजह से लोगो को राहत मिली है। शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे से आंधी — तूफान और बारिश ने मौसम को सुहावना कर दि

भारी बारिश और तूफान आने की चेतावनी सौ0 RExpress bharat
उत्तर प्रदेश। भीषण गर्मी के बीच मौसम के अचानक बदलने की वजह से लोगो को राहत मिली है। शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे से आंधी — तूफान और बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया है। जिसकी वजह से आसमान में से जो आग बरस रही थी,उससे लोगो को राहत मिल गई है। पिछले दिनों में भीषण गर्मी की वजह से अस्पताल में मरीजो की लंबी भीड़ उमड़ने लगी थी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगो को उनकी सेहत को लेकर अलर्ट भी किया गया था। लेकिन मौसम के यू टर्न लेने की वजह से तोड़ी — सी खुशी मनाई जा रही है।
लोगो का कहना है कि,भीषण गर्मी की वजह से उनका जीना हराम हो चुका था। वह सब गर्मी की वजह से न तो सौ पा रहे थे न ही खा पा रहे और न ही अपने काम को लेकर सक्रिय हो पा रहे थे। उनकी सारी ताकत गर्मी ने ले ली थी। लोगो की सेहत पर भी भीषण गर्मी का बहुत बुरा असर पड़ा। गर्मी ने उनके मनोरंजन करने की इच्छा को भी बेहद ही कम कर दिया था। मगर जब से मौसम मे कुछ नए रंग दिखे है। तब से लोगो के मन में नई चीजे करने की इच्छा जगी हुई है। भीषण गर्मी की वजह से लोगो के घूमने की योजनाएं नही बन पा रही थी। लेकिन अब लोग सुहावने मौसम में कई स्थानों पर घूमने में निकल पड़े है।
बताया जा रहा है कि, यूपी के 43 से अधिक जिलों में तेज आंधी-तूफान (70 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार), भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट वाले मुख्य जिले में सहारनपुर,शामली,आगरा,अलीगढ़,बरेली,बिजनौर ,झांसी (बिजली गिरने और मध्यम बारिश का भी विशेष अलर्ट),महोबा (अगले कुछ घंटों के लिए विशेष चेतावनी) औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, मथुरा, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर और बहराइच शमिल है।
मौसम विभाग ने 31 मई 2026 तक पूरे उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, धूल भरे तूफान, बारिश और भीषण ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से राहत के साथ-साथ यह मौसम फसलों और पशुओं के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। सलाह दी गई है कि,आंधी और तेज हवाओं के दौरान खेतों में पानी बिल्कुल न लगाएं, वरना खड़ी फसलें गिरकर बर्बाद हो जाएंगी। यदि जायद की फसलें (जैसे मूंग, उड़द) या सब्जियां पक चुकी हैं, तो उन्हें तुरंत काटकर सुरक्षित स्थानों या गोदामों में पहुंचाएं। कटी हुई फसलों या अनाज को खेतों में खुला न छोड़ें, उन्हें तिरपाल या वॉटरप्रूफ शीट से अच्छी तरह ढककर रखें। तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में किसी भी तरह की खाद या कीटनाशक का छिड़काव अभी न करें।

