UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: 134 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई !
6:16 PM, Sep 22, 2026
R Express भारत
Share:
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का एक और शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान

sketch by - ( chat GPT )
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का एक और शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। अगर आप एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य तलाश रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास होने वाला है। विभाग ने इस बार कुल 134 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
महत्वपूर्ण तारीखें और शेड्यूल
इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय का खास ख्याल रखना होगा। ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसी तारीख तक उम्मीदवारों को अपनी फीस भी जमा करनी होगी। यदि फॉर्म भरते समय कोई मानवीय भूल या गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 14 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। अंतिम दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने की वजह से वेबसाइट धीमी हो जाती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना ही समझदारी होगी।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास दो मुख्य योग्यताओं का होना अनिवार्य है जैसे कि,उम्मीदवार ने PET 2025 की परीक्षा दी हो और उनके पास आयोग द्वारा जारी किया गया वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसी स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ-साथ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री होनी चाहिए।आवेदन करने वाले युवाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क और परीक्षा का स्वरूप?
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए केवल ₹25 का शुल्क ऑनलाइन देना होगा। बात करें चयन की, तो इसके लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पूरे पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को गलत उत्तर देने से बचना होगा। पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि इंजीनियरिंग, कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी, और उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान पर आधारित सवाल शामिल होंगे। योग्य उम्मीदवार सीधे ऑफिशियल पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

