Banner
Banner
Banner
बड़ी खबर/न्यूज़/vande is accused of assault on mla supporters in india going from nizamuddin to bhopal in jhansi 20250620 450

झांसी में निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत में विधायक समर्थकों पर मारपीट का लगा आरोप

झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।जहां पर निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत के एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा के दौरान सीट बदलने को लेकर बृहस्पतिवार को बबीना के भाजपा विधायक और एक यात्री से विवाद हुआ था।

UTTAR PRADESH

9:12 AM, Jun 20, 2025

Share:

झांसी में निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत में विधायक समर्थकों पर मारपीट का लगा आरोप
logo

स्केच सौ0 Google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश/झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।जहां पर  निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत के एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा के दौरान सीट बदलने को लेकर बृहस्पतिवार को बबीना के भाजपा विधायक और एक यात्री से विवाद हुआ था।

विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, झांसी स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद करीब 8 लोगों ने कोच में घुसकर भोपाल जा रहे यात्री राजप्रकाश (50) की बेरहमी से पिटाई की। जिसके बाद विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। दुसरी ओर विधायक की ओर से भी जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। कि,मामले को लेकर एमपी के पूर्व मंत्री ने भी ट्वीट किया है।बबीना विधायक राजीव सिंह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी कमली सिंह और बेटे श्रेयांश सिंह के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच ई-2 में यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट 8 नंबर थी। लेकिन पत्नी सीट नंबर 50 और बेटे 51 पर बैठ थे।

विधायक के द्वारा दी गई जानकारी

विधायक ने बताया कि,सीट नंबर 49 और 52 पर यात्री आपत्तिजनक स्थिति में पैर फैलाकर बैठे थे और भोजन कर रहे थे। उन्होंने एक यात्री से उनकी सीट पर आकर बैठने के लिए कहा, ताकि वह अपने परिवार के साथ बैठ सकें। इस पर यात्री उनसे बहस करने लगा और अशोभनीय भाषा का भी इस्तेमाल किया।उनके गनर ने टोका तो उसे वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। स्थिति को शांत करने के लिए विधायक कुछ समय के लिए कोच की गैलरी में चले गए। तब दोनों यात्रियों को लगा कि,वह फोन पर उनकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद दोनों यात्री बाहर आकर उनसे बहस करने लगे। विधायक ने कहा कि, इससे न सिर्फ उनकी यात्रा बाधित हुई, बल्कि उन्हें और परिवार को मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा।

विधायक ने मारपीट की घटना से किया इन्कार

ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। उसी कोच में यात्रा कर रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। और सीट नंबर 50 पर बैठे एक यात्री के साथ बाहर से आए सात-आठ लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। इससे यात्री के चोटिल होने की बात कही गई है।इसके अलावा ,विधायक ने मारपीट की घटना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि, वह पत्नी और बच्चे के साथ ट्रेन से उतरकर बाहर निकल आए थे।

यात्रियों के बयान के आधार पर होगी कार्यवाही

जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, बबीना विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इतनी ही नही बल्कि, भोपाल से सीसीटीवी फुटेज मंगाये जा रहे हैं। यात्रियों के बयान के आधार पर आगे की  कानूनी कार्यवाही होगी।

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address :: Bargadi Magath BKT, LuCknow, (227202)

Contact Us :+91 9415310340,+91 9935672625

Email:rexpressbharat@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

R Express Bharat

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright R Express Bharat 2025. All rights reserved.