होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

वंदे मातरम के अपमान पर भड़का विहिप-बजरांग दल, सोनिया-राहुल और खड़गे का फूंका पुतला

5:49 PM, Aug 17, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

हजरतगंज चौराहा सोमवार को अचानक सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्त

वंदे मातरम के अपमान पर भड़का विहिप-बजरांग दल, सोनिया-राहुल और खड़गे का फूंका पुतला

लखनऊ के हजरतगंज में भारी बवाल फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ। हजरतगंज चौराहा सोमवार को अचानक सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के चलते काफी देर तक हजरतगंज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार राष्ट्र के प्रतीकों और वंदे मातरम का अपमान किया जा रहा है, जिसे हिंदू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। चौराहे पर इकट्ठा हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ तीखे सुर अपनाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश का अपमान करने वाले नेताओं को सबक सिखाना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया, राहुल और खड़गे के पुतलों को बीच चौराहे पर आग के हवाले कर दिया, जिससे माहौल काफी गरमा गया।

कानूनी कार्रवाई की मांग और ज्ञापन

पुतला दहन के बाद संगठनों के पदाधिकारियों ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई है कि इस प्रकरण की जांच की जाए और संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। संगठनों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर प्रभाव

विरोध प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान क्षेत्र में आवागमन करने वाले नागरिकों को कुछ समय के लिए यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकालने के निर्देश दिए, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026