वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' ने मचाया तहलका, क्या 'बिग बॉस' को मिलेगी कड़ी टक्कर?
4:48 PM, Sep 27, 2026
R Express भारत
Share:
पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहद धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो की कमान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के

sketch by - ( AI )
उत्तर प्रदेश। पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहद धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो की कमान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के हाथों में है, जो अश्नीर ग्रोवर की जगह बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। शो का पहला एपिसोड आते ही इंटरनेट पर छा गया है और सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना सीधे सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इस शो में मिलने वाला ड्रामा और एंटरटेनमेंट किसी भी बड़े रियलिटी शो से कम नहीं है।
अमीर बनाम गरीब के अनोखे फॉर्मेट ने खींचा ध्यान
इस शो की सबसे खास बात इसका अनोखा गेमप्ले है, जो दो हिस्सों—'रूलर्स' (शासक) और 'वर्कर्स' (मजदूर) में बंटा हुआ है। जहां जीतने वाले रूरल्स को शानदार पेंटहाउस में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने का मौका मिल रहा है, वहीं टास्क हारने वाले वर्कर्स को बुनियादी सुविधाओं के साथ बेसमेंट में रहना पड़ रहा है। शो में कुल 15 नामी कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनमें टीवी स्टार्स, पॉलिटिशियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का एक जबरदस्त मिक्स देखने को मिल रहा है। 42 दिनों तक चलने वाले इस खेल में हर दिन नए गठबंधन, आपसी तकरार और धोखे का रोमांचक सफर देखने को मिलने वाला है।
पहले ही एपिसोड में तीखी बहस और तगड़ा ड्रामा
शुरुआती एपिसोड में ही कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनेता शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस ने शो का तापमान बढ़ा दिया है। दोनों के बीच पर्सनल कमेंट्स और करियर को लेकर जमकर जुबानी जंग हुई, जिसे देख दर्शक दंग रह गए। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, गौतम गुलाटी और बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जैसे चेहरों की मौजूदगी ने खेल को बेहद दिलचस्प बना दिया है। मनीष कश्यप की बेसमेंट में "मजदूर हैं मजबूर नहीं" वाली लाइन भी काफी वायरल हो रही है।
फ्री में देखें सारे एपिसोड
यह शो अपनी अनोखी ऑडियंस वोटिंग 'प्राइस फॉर ऑल' को लेकर भी चर्चा में था, जिसके जरिए दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की शुरुआती वैल्यू तय करने का मौका मिला था। अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके डेली एपिसोड दोपहर 12 बजे Amazon Prime Video और MX Player पर बिल्कुल मुफ्त में स्ट्रीम किए जा रहे हैं। सहवाग का बेबाक अंदाज और कंटेस्टेंट्स की पैंतरेबाजी देखकर लगता है कि यह सीजन व्यूअरशिप के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने की राह पर है।

