होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

मड़ियांव में पानी भरते समय टुल्लू पंप से उतरा करंट, बुजुर्ग की तड़प-तड़प कर मौत

6:42 PM, Aug 2, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के मड़ियांव इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गौर भीट इलाके में रविवार सुबह पानी की मोटर बंद करते समय एक बुजुर्ग करंट की चपेट

मड़ियांव में पानी भरते समय टुल्लू पंप से उतरा करंट, बुजुर्ग की तड़प-तड़प कर मौत

sketch by - google

लखनऊ के मड़ियांव इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गौर भीट इलाके में रविवार सुबह पानी की मोटर बंद करते समय एक बुजुर्ग करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में बेटा उन्हें अस्पताल लेकर भागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव के गौर भीट में रहने वाले 70 वर्षीय भीखा रविवार सुबह अपने घर पर थे। सुबह करीब 11 बजे घर में लगे टुल्लू पंप से छत पर रखी पानी की टंकी को भरा जा रहा था। इसी बीच अचानक पानी की टंकी पूरी तरह भर गई और ओवरफ्लो होकर आंगन में गिरने लगा।

आंगन में पानी बहता देख भीखा फौरन मोटर बंद करने के लिए दौड़े। जैसे ही उन्होंने टुल्लू पंप का प्लग सॉकेट से बाहर खींचने की कोशिश की, वैसे ही मशीन में आ रहा तेज करंट उनके शरीर में उतर गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और छटपटाने लगे।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही थमी सांसें

बुजुर्ग भीखा के बेटे अर्जुन ने बताया कि, जब उन्होंने पिता को करंट की चपेट में देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह तुरंत अपने पिता को इलाज के लिए पास के ट्रामा सेंटर लेकर भागे। अर्जुन और परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि शायद उनकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक भीखा घर पर ही रहते थे। उनके परिवार में पत्नी गुड्डी, छह बेटियां और एक बेटा अर्जुन है। एक झटके में पूरे परिवार के सिर से पिता का साया उठ गया

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026