होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

ठाकुरगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का लगा आरोप

2:26 PM, Jul 22, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद

 ठाकुरगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का लगा आरोप

आरती की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

शादी के बाद से ही मिल रही थी प्रताड़ना

जानकारी के मुताबिक, माल क्षेत्र के आजाद नगर के रहने वाले परमेश्वर ने अपनी 32 वर्षीय बेटी आरती की शादी करीब 6 साल पहले ठाकुरगंज के राजा विहार निवासी सूरज राठौड़ के साथ की थी। सूरज राठौड़ चौक इलाके में नगर निगम में संविदा पर बतौर सुपरवाइजर काम करता है। दोनों के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हैं। मृतका के पिता परमेश्वर ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद से ही सूरज और उसके घरवाले खुश नहीं थे। वे लगातार और पैसों की मांग कर रहे थे, जिसके लिए आरती को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

परमेश्वर के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे उनके दामाद सूरज ने फोन पर सूचना दी कि आरती ने सल्फेट खा लिया है और वह उसे इलाज के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जा रहा है। यह खबर सुनते ही मायके वाले घबरा गए और आनन-फानन में दुबग्गा पहुंचे। वहां जाने पर पता चला कि आरती की हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बलरामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। परिजन जब तक बलरामपुर अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया।

आरती के पिता का आरोप है कि, यह आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि सीधे-सीधे हत्या है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बेटी के शव को देखा, तो उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और वहां से खून बह रहा था। इसके अलावा आरती की नाक से भी खून निकल रहा था और चेहरे पर गंभीर सूजन थी। पिता का कहना है कि पैसों की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026