होमवीडियो
ब्रेकिंग
Banner
Banner
Banner

मरीनों वाटर पार्क आई महिला से छेड़छाड़,112 कंट्रोल रूम पर शिकायत

10:06 PM, May 29, 2026

Anil Singh Chauhan
R Express भारत

Share:

लखनऊ स्थित 112 कंट्रोल रूम पर फोन कर महिला ने शिकायत दी कि,बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड पर कथवारा चौकी के समीप स्थित मरीनों वाटर पार्क

मरीनों वाटर पार्क आई महिला से छेड़छाड़,112 कंट्रोल रूम पर शिकायत

मरीनों वाटर पार्क चंद्रिका देवी रोड बख्शी का तालाब by RExpress भारत

उत्तर प्रदेश। लखनऊ स्थित 112 कंट्रोल रूम पर फोन कर महिला ने शिकायत दी कि,बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड पर कथवारा चौकी के समीप स्थित मरीनों वाटर पार्क में आए तीन युवकों ने उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड किया। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पीआरपी ने घटना से तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाना बख्शी का तालाब पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के हवाले कर दिया।

बख्शी का तालाब थाने पर पीड़ित महिला आरोपियों और पुलिस के बीच लगभग ढाई घंटे तक शिकायत बदलवाने का खेल चलता रहा।इधर सोशल मीडिया पर घटना का मैसेज वायरल होने पर जो पुलिस अबतक आरोपियों के बचाव में थी वही अपना बचाव करने लगी कि,पीड़िता ने शिकायत हो नहीं दिया।आरोपियों ने मौखिक माफी मांग लिया इसलिए कोई कार्यवाही नहीं बनती।इधर पीड़ित पक्ष शिकायत देकर ई रिक्शा से अपने घर चले गए।

अगर दोष नहीं तो आरोपी हिरासत में क्यों

पुलिस को पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत देने के बाद आरोपियों ने थाने पर उससे मौखिक माफी मांग लिया और उनको माफ भी कर दिया गया। पीड़ित घर चले गए लेकिन पुलिस ने आरोपियों को नहीं छोड़ा,क्योंकि सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालों की बौछार हो रही थी।अब बख्शी का तालाब प्रभारी निरीक्षक ने फिर से एक बार पलटी मारी,अब बताया कि,तीनों को पाबन्द करने कार्यवाही की जाएगी।

बृहस्पतिवार को भी हुई थी मारपीट

मरीनों वाटर पार्क में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों और पास लेकर वाटर पार्क का मजा लेने आए युवकों के बीच गली गलौज और मारपीट की घटना सामने आई थी।इतना ही नहीं पिछले साल मरीनों वाटर पार्क के तालाब में डूबने से एक युवक शनि की मौत हो गई। लेकिन पुलिस इस घटना को युवक की बीमारी बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया था,आखिरकार मृतक के परिजनों ने कोर्ट की शरण लिया तब जाकर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था।

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026