तेज रफ्तार काल का कहर: देव दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत, साथी गंभीर
6:41 PM, Jul 30, 2026
R Express भारत
Share:
मोहनलालगंज के धनुवा साँड़ इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय सब्जी कारोबारी नवमी लाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उनका दोस्त जिंदग

नवमी लाल फोटो सौ0 RExpress भारत
लखनऊ।मोहनलालगंज के धनुवा साँड़ इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय सब्जी कारोबारी नवमी लाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उनका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों दोस्त बाराबंकी से वापस अपने घर लौट रहे थे।
दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों के मुताबिक, नवमी लाल बुधवार रात करीब 9 बजे अपने दोस्त भगवानदीन के साथ बाराबंकी में नरगा देवता के दर्शन करने के लिए निकले थे। रात भर दर्शन-पूजन करने के बाद, गुरुवार सुबह तड़के दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे। वे जैसे ही रानीखेड़ा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनजान वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची जान
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के वक्त नवमी लाल खुद बाइक चला रहे थे और उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
परिवार में मचा कोहराम
अस्पताल में डॉक्टरों ने नवमी लाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनके दोस्त भगवानदीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से नवमी लाल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वे अपने पीछे पत्नी माधुरी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

