होमवीडियो
sliderimg

यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, 300 एयरस्ट्राइक्स का लिया बदला

7:09 PM, Sep 14, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक बड़े मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर हड़कंप मचा दिया है। हूतियों ने इस हमले के लिए खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलों और सुसा

यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, 300 एयरस्ट्राइक्स का लिया बदला

sketch by - (AI)

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक बड़े मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर हड़कंप मचा दिया है। हूतियों ने इस हमले के लिए खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलों और सुसाइड ड्रोनों की फौज का इस्तेमाल किया। हमले के तुरंत बाद हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने इस बात का दावा किया कि यह कार्रवाई उनके ऊपर हुए 300 से अधिक हवाई हमलों का करारा जवाब है।

हूती विद्रोहियों के मुताबिक, उन्होंने दक्षिणी सऊदी अरब के शरूरा इलाके में मौजूद मिलिट्री कैंप और खामिस मुशायत के मशहूर किंग खालिद एयर बेस को पूरी तरह से घेरकर निशाना बनाया। हूतियों का कहना है कि उनके मिसाइल और ड्रोन सीधे सऊदी अरब के कमांड सेंटर, हथियारों के गोदाम , रडार सिस्टम और फाइटर जेट्स के ठिकानों पर जाकर गिरे, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ है।

सऊदी अरब में भारी नुकसान की खबरें

दूसरी तरफ, सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि सीमा से सटे जाज़ान के अल-तुवाल इलाके में कई मिसाइलें और रॉकेट गिरे हैं। इन धमाकों की वजह से एक स्थानीय मस्जिद और कुछ रिहायशी इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है, साथ ही कुछ आम नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, सऊदी सरकार ने अपने मिलिट्री बेस को हुए नुकसान पर अभी तक कोई खुलकर बात नहीं की है।

इस भीषण हमले के साथ ही हूतियों ने सऊदी अरब को एक और बड़ी धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके ऊपर हमले नहीं रुके, तो उनका अगला निशाना सऊदी अरब की सबसे बड़ी राष्ट्रीय तेल कंपनी अरामको और उसके बड़े तेल रिफाइनरी प्लांट होंगे। इस चेतावनी के बाद से ही पूरी दुनिया के तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है।

आखिर क्यों भड़की यह अचानक जंग?

आपको बता दें ,कि यमन में पिछले कुछ समय से शांति बनी हुई थी, लेकिन अब यह गृहयुद्ध एक बार फिर से बेहद हिंसक मोड़ ले चुका है। हूतियों ने यमन के लाल सागर तट और समुद्री रास्तों पर अपना कब्जा मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसे रोकने के लिए सऊदी समर्थित सेना ने हूतियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की, जिसके जवाब में हूतियों ने सीधे सऊदी अरब के अंदर घुसकर यह बड़ा पलटवार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026