योगी सरकार का प्रदेश के युवाओं को नए साल पर नौकरी का तोहफा ,यूपी पुलिस में कॉस्टेबल भर्ती
उप्र पुलिस में कॉस्टेबल की सीधी भर्ती के लिए इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को प्रदेश की योगी सरकार में नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर नौकरी पाने का तोहफा दिया है। इसमें कॉस्टेबल नागरिक पुलिस बल,पीएसी बल,विशेष सुरक्षा बल और लखनऊ,बदायूं और गोरखपुर के लिए महिला बटालियन में केवल महिलाओं के लिए नौकरी पाने का मौका दिया है।
lucknow
8:41 PM, Dec 31, 2025
Share:


उत्तर प्रदेश।लखनऊ। उप्र पुलिस में कॉस्टेबल की सीधी भर्ती के लिए इंतजार कर रहे लाखों युवाओं को प्रदेश की योगी सरकार में नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर नौकरी पाने का तोहफा दिया है। इसमें कॉस्टेबल नागरिक पुलिस बल,पीएसी बल,विशेष सुरक्षा बल और लखनऊ,बदायूं और गोरखपुर के लिए महिला बटालियन में केवल महिलाओं के लिए नौकरी पाने का मौका दिया है।
छह स्थानों पर नौकरी पाने का मौका
कॉस्टेबल नागरिक पुलिस,पीएसी,विशेष सुरक्षा बल,महिला बटालियन के लिए,घुड़सवार पुरुष कॉस्टेबल,जेल वार्डर महिला और पुरुष दोनो ही आनलाइन आवेदन कर सकते है।
नागरिक पुलिस बल के लिए 10469 पद
कॉस्टेबल नागरिक पुलिस बल के कुल 10469 पदों में 4191 अनारक्षित पद है। जबकि आर्थिक कमजोर जिनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र है उनके लिए 1046 पद है।अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2826 पद है।अनुसूचित जाति के लिए 2198 और अनुसूचित जनजाति के लिए 208 पद है।
पीएसी बल/सशष्त्र बल के लिए 15131 पद
कॉस्टेबल पीएसी बल/सशष्त्र बल के 15131 पदों में 6060 अनारक्षित पद है। जबकि आर्थिक कमजोर जिनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र है उनके लिए 1512 पद है।अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4083 पद है।अनुसूचित जाति के लिए 3176 और अनुसूचित जनजाति के लिए 300 पद है।
विशेष सुरक्षा बल केवल पुरुषों के लिए 1341 पद
विशेष सुरक्षा बल केवल पुरुषों के लिए 1341 पदों में 538 अनारक्षित पद है। जबकि आर्थिक कमजोर जिनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र है उनके लिए 134 पद है।अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 362 पद है।अनुसूचित जाति के लिए 281 और अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद है।
लखनऊ,बदायूं और गोरखपुर में महिला बटालियन के 2282 पद
लखनऊ,बदायूं और गोरखपुर में महिला बटालियन के 2282 पदों में 916 अनारक्षित पद है। जबकि आर्थिक कमजोर जिनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र है उनके लिए 228 पद है।अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 615 पद है।अनुसूचित जाति के लिए 478 और अनुसूचित जनजाति के लिए 45 पद है।

