नशे की हालत में युवक ने दी जान, 4 माह पहले ही रचाई थी शादी
4:30 PM, Jun 3, 2026
R Express भारत
Share:
तालकटोरा थाना क्षेत्र के मुनेश्वर पुरम इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान म

नशे की हालत में युवक ने दी जान सौ0 RExpress भारत
लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र के मुनेश्वर पुरम इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी अरविंद साहनी के रूप में हुई है।मृतक की 4 माह पहले विवाह हुआ था पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात अरविंद अपने घर पहुंचा और एक कमरे में चला गया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और कमरे में प्रवेश किया। वहां अरविंद अचेत अवस्था में पाया गया। परिजन उसे तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला तनाव या व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके।ब

