होमवीडियो
sliderimg

लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने लगाया फंदा, परिजनों का बड़ा आरोप

1:54 PM, Sep 9, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

 लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने लगाया फंदा, परिजनों का बड़ा आरोप

निखिल गुप्ता की फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को जब युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुँचा, तो वहाँ मौजूद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और एक लड़की पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की गहराई से जांच करने की मांग उठाई है।

प्यार का चक्कर और डिप्रेशन

मृतक युवक के मामा अतुल गुप्ता ने बताया कि उनके भांजे निखिल का पिछले कुछ समय से एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर फोन पर लबी बातचीत हुआ करती थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से निखिल बेहद तनाव और मानसिक परेशानी में दिख रहा था। घर वालों ने जब भी उससे उसकी परेशानी की वजह पूछने की कोशिश की, तो उसने कभी कुछ नहीं बताया और बात को टाल गया।

शाम 5 बजे खुला खौफनाक राज

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे निखिल के भाई विशाल के मोबाइल पर अचानक निखिल के ही एक दोस्त का फोन आया। दोस्त ने घबराते हुए विशाल से कहा कि वह तुरंत निखिल के कमरे में जाकर देखे। जब विशाल भागते हुए कमरे के पास पहुँचा, तो दरवाजा अंदर से पूरी तरह लॉक था।

काफी आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो विशाल ने अनहोनी की आशंकामें दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए। निखिल फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में भाई ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए ठाकुरगंज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

वीडियो कॉल पर चल रही थी बात

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा निखिल के मामा ने किया है। उनका आरोप है कि निखिल ने लड़की से वीडियो कॉल पर बात करते हुए ही यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक के फंदे पर लटकने के तुरंत बाद, उसी लड़की ने निखिल के दोस्त को फोन करके इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि वह निखिल के घर पर सबको बता दे।

परिवार ने की जांच की मांग

निखिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी मां ममता गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता की गोमती नगर इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। अब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिश्तेदारों का साफ कहना है कि उस लड़की से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए, ताकि यह सच सामने आ सके कि आखिर बातचीत के दौरान ऐसा क्या हुआ जिसने निखिल को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026