होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

बीकेटी में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

6:16 PM, Jul 26, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के पास एक युवक पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराने और एक युवती को जाल में फंसाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके म

बीकेटी में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बख्शी का तालाब थाने की फोटो सौ0 google

लखनऊ।बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के पास एक युवक पर धोखे से धर्म परिवर्तन कराने और एक युवती को जाल में फंसाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर जुटे लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बीकेटी इलाके में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास की है। बताया जा रहा है कि रायबरेली का रहने वाला एक युवक, जिसका नाम मोहम्मद शोएब है, वह वहां मौजूद था। स्थानीय सूत्रों और मौके पर पहुंचे कुछ संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि यह युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर और अपने झांसे में लेकर उसका धर्म बदलवाने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि वह लड़की पर गलत तरीके से दबाव बना रहा था और उसे धोखे में रख रहा था।

पूछताछ में सामने आई सच्चाई, दी जान से मारने की धमकी

जब आस-पास के लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस बात की भनक लगी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने जब युवक को घेरा और उससे पूछताछ शुरू की, तो मामला संदिग्ध नजर आया। लोगों का कहना है कि, आरोपी युवक जबरन दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की फिराक में था।

जब वहां मौजूद लोगों ने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी युवक शांत होने के बजाय बहस करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध बढ़ता देख आरोपी ने सामने खड़े लोगों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली और उनके साथ बदतमीजी की। युवक के इस व्यवहार के बाद वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया।

पुलिस को दी गई सूचना, आरोपी हिरासत में

हंगामे और गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। कानून-व्यवस्था न बिगड़े और स्थिति नियंत्रण में रहे, इसके लिए पुलिस के आने तक लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही रोके रखा। सूचना मिलते ही बीकेटी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आते ही लोगों ने आरोपी युवक को उनके हवाले कर दिया।

निष्पक्ष जांच की मांग

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं में काफी नाराजगी है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि, इस तरह की हरकतें समाज में आपसी भाईचारे और शांति को नुकसान पहुंचाती हैं। यह सीधे तौर पर किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा और सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है। शिकायत में मांग की गई है कि इस पूरे मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि सच सामने आ सके। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026