तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी
3:07 PM, May 29, 2026
R Express भारत
Share:
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि,बेलगाम कार चालक ने सामने से मोटरसाइकल में मारी टक्कर मार दी।

भीषण सड़क हादसा sketch by- google
लखनऊ।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कहर में एक युवक की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि,बेलगाम कार चालक ने सामने से मोटरसाइकल में मारी टक्कर मार दी। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके से कार चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय बबलू कश्यप उन्नाव स्थित असोहा थाना सरवन गांव के रहने वाले के रूप में हुई है जो कि,गुजरात के सूरत में कंपनी में काम करता था। हादसे के समय मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक की मौत की खबर सुनकर परिजनो के बीच तूफान आ गया। उन्होने ने तो सोचा भी नहीं होगा कि,एक ही पल में उनके परिवार को बेटे उनसे इतना दूर चला जाएगा कि,वो दोबारा वापस ही नहीं लौटेगा। परिजनो का रोकर बुरा हाल हो गया है।
पिता राम सागर ने बताया कि,उनका बेटा 22 मई को सूरत से लखनऊ आया था बृहस्पतिवार दोपहर उनका बेटा बबलू मोहनलालगंज कस्बा मोटरसाइकल से अपने दोस्तों से मिलने के लिए गया था। शाम 5:00 बजे वह घर वापस लौटते समय रास्ते में सिसेंडी कस्बे के पास एक बेलगाम कार चालक ने मोटरसाइकल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर कार के ऊपर जा गिरा एवं गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर मौजूद हुई। पुलिस गंभीर रूप से घायल बबलू को इलाज के लिए मोहनलालगंज के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र ले गई एवं मोबाइल से घर वालों को सूचना दी। सीएचसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया तीन भाइयों में छोटा था।
सडक हादसो को लेकर स्थानीय लोगो में भारी नाराजगी जताई जा रही है। जिसको लेकर इलाके में हड़कप मचा हुआ है। लोगो का आरोप है कि,यातायात व्यवस्था की लापरवाही की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते ही रहते है। जिसकी वजह से न जाने कितने परिवार टूट जाते है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस मामले पर कोई भी सख्ती से कार्यवाही नही होती है।

