होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

भविष्य की नई कहानी लिख रहे भारत-जापान के युवा: योगी आदित्यनाथ

1:56 PM, Aug 21, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ में भारत और जापान के विद्यार्थियों के बीच एक बेहद खास मुलाकात और संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भविष्य की नई कहानी लिख रहे भारत-जापान के युवा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों की भेंट फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ में भारत और जापान के विद्यार्थियों के बीच एक बेहद खास मुलाकात और संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों देशों के युवा समूहों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के इन छात्र समूहों के बीच एक बहुत बड़ी समानता है कि ये दोनों ही समूह अपने-अपने देशों और दुनिया के भविष्य की एक नई कहानी लिख रहे हैं। यह सिर्फ दो देशों के युवाओं की बैठक नहीं है, बल्कि दो महान संस्कृतियों और साझा विरासत का एक खूबसूरत मिलन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान से आए इन युवाओं के लिए भारत को बेहद करीब से देखने और समझने का यह एक बेहतरीन मौका है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विदेशी युवाओं को भारत को केवल एक बड़े बाजार (मार्केट) के तौर पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि यहाँ आकर यह जानने और सीखने का प्रयास करना चाहिए कि यहाँ का वर्क कल्चर यानी काम करने का तरीका कैसा है और 'लाइफ ऑफ फिलॉसफी' यानी जीवन जीने का दर्शन क्या होता है।

साझा संस्कृति और जीवन दर्शन को समझने का अवसर

बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल मंत्रों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर जापानी छात्रों को भारत की विविधता में एकता के असली रंग देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही उन्हें 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना और महान इंडियन फिलॉसफी को भी गहराई से महसूस करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश की गौरवशाली और मिली-जुली ऐतिहासिक विरासत इन दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूती देगी

यह संवाद मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच आपसी समझ, सहयोग और नई पीढ़ी को एक-दूसरे के तौर-तरीकों से रूबरू कराने के लिए आयोजित किया गया था। इस यात्रा के माध्यम से जापानी छात्र न केवल उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों और काम करने की संस्कृति को देख सकेंगे, बल्कि यहाँ की जीवनशैली को भी अपने भीतर उतार सकेंगे।

एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं दोनों देश

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि, जापान अपनी समयबद्धता, तकनीक और काम के प्रति समर्पण के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, वहीं भारत अपनी सांस्कृतिक गहराई, युवाओं की ऊर्जा और मानवीय मूल्यों के लिए प्रसिद्ध है। जब ये दोनों ताकतें और दोनों देशों के युवा मस्तिष्क आपस में विचार साझा करेंगे, तो इससे विकास और समझ के नए रास्ते खुलेंगे। यह यात्रा युवाओं के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगी, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के आपसी रिश्ते और गहरे होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026