होमवीडियो
ब्रेकिंग
sliderimg

कार की टक्कर से नहर में गिरा बाइक सवार युवक, चालक फरार

1:21 PM, Aug 10, 2026

मुस्कान​ सिंह
R Express भारत

Share:

लखनऊ के आलमबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां नहरिया से बुद्धेश्वर मार्ग पर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार कार

कार की टक्कर से नहर में गिरा बाइक सवार युवक, चालक फरार

आलमबाग नहरिया-बुद्धेश्वर रोड पर भीषण हादसा फोटो सौ0 RExpress भारत

लखनऊ के आलमबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां नहरिया से बुद्धेश्वर मार्ग पर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, युवक बाइक से उछलकर सीधे गहरी नहर में जा गिरा। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से रफूचक्कर हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम पानी के तेज बहाव के बीच युवक की तलाश में जुटी है।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

मौके पर मौजूद के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब एक युवक अपनी हीरो पैशन मोटरसाइकिल से आलमबाग नहरिया से बुद्धेश्वर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह हवा में उछलते हुए सीधे नहर के गहरे पानी में समा गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार ने रुकने की जहमत तक नहीं उठाई और अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर वहां से भाग निकला।

मौके पर मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों ने जब युवक को नहर में गिरते देखा, तो तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी आपातकालीन सेवाओं को दी। सूचना मिलते ही गोताखोरों और आपदा प्रबंधन की टीमों ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय गोताखोर जाल और नाव की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

बाइक के नंबर से पहचान की कोशिश

हादसे वाली जगह पर पीड़ित युवक की पैशन मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली है। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राहत दल के सदस्यों का कहना है कि वे गाड़ी के चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए युवक का नाम-पता मालूम करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उसके परिवार वालों को तुरंत इस अनहोनी की खबर दी जा सके। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार कार सवार की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

अपना शहर

और देखें

विज्ञापन

Follow Us:

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreR Express Bharat
Develop & Design by SpriteEra IT Solutions

Copyright © RexpressBharat, 2026