उत्तर प्रदेश/कांगड़ा बीते 20 अक्टूबर देश ही नही बल्कि विदेशो मे भी करवाचौथ का त्यौहार धूम — धाम से मनाया गया । बॉलीवुड स्लेबस से लेकर आम लोग भी इस करवाचौथ के रंग मे रंगे नजर आ रहे थे। पत्नियों ने अपने पतियों पर खूब प्यार लुटाया। उनकी लंबी आयु और उनके अच्छे स्वास्थ के लिए व्रत रखा। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में एक ऐसा भी घर है। जहां पति के उस समय अरमान आसूओ मे बह गए। जब वह तैयार होकर पत्नी के व्रत को खुलवाने का इंतजार कर रहा था। गौरतलब,है कि, जैसे ही चांद निकला तो पति तुरंत कमरे मे पत्नी को बुलाने पहुंचा। लेकिन वहां उसकी पत्नी नहीं थी। ये देख उसके होश उड़ गए। इतना ही नहीं उसके कमरे की तिजोरी मे गहने, जेवरात और कैश भी गायब थे। जिसके बाद उसे थोड़ा शक हुआ । तो वो भागकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी।
क्या है पूरी बात
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के दिन यहां के शाहपुर की रहने वाली क महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर भाग गई। जिसके बाद उसके पति ने पुलिस थाना शाहपुर में मामले की शिकायत एफआईआर दर्ज करवाई। महिला के पति शमशेर सिंह का आरोप था कि,उसकी पत्नी घर से गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने भी जब घर आकर तलाशी ली तो पति की सारी बात सच साबित हुई। जिसके बाद पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।