उत्तर प्रदेश/लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय मे नए सिरे से संगठन मंथन कर रही है। जिसे लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय,विधान मंडल दल के नेता आराधना मिश्रा मोना,पूर्व अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी शामिल हुए। यहां पर अविनाश पाण्ड़ेय ने कहा कि,सात दिनो का कांग्रेस के द्वारा जो सजृन कार्यक्रम किया गया उसमे आम जनता ने काफी ज्यादा सहियोग किया है। उन्होने कहा कि,इस संगठन सृजन कार्यक्रम की शुरूआत साल 2019 मे हुई थी। जो अभी भी जारी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस की हर ईकाई को मजबूती से सृजन करके आने वाली चुनौतियो का सामना करके सुसज्जित और तैयार करना है।
सवाल-जवाब के आधार पर संबंधित जिले के नेताओं की रैंक तैयार की गई
नए सिरे से संगठन तैयार करने के लिए पहले सात दिनो तक कांग्रेस की बैठक चली। इस बैठक मे विभिन्न जिलों से आए नेताओं से उनके जिले की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया गया। इसके बाद तय किया गया कि, निरंतर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को जिला व शहर अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी में तवज्जो दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से उनकी कार्यप्रणाली जानी गई। अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही भविष्य की रणनीति भी पूछी गई। उसी के आधार पर आगे उनका जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जायेगा। जिसमे महिलाओ की 30 प्रतिशत भागीदारी होगी।