उत्तर प्रदेश/लखनऊ में बुधवार की सुबह से ही गलन की ठंड पडी। बीते दिनो में ठंड से राहत हुई थी,लेकिन मौसम के अचानक यू बदलने की वजह से ठंड बीच में इस तरह से बढ़ी। कोहरे की छायी चादर की वजह से फिर से एक बार पडी गलन की ठंड। बीते दिनो में ठंड से रहात के असार दिखे थे। धूप भी निकलने लगी थी,लेकिन मौसम ने एकदम से करवट ले ली। जिसकी वजह कोहरे के छाए बादल। कोहरे की चादर इस कदर छायी हुई है कि, आये दिनो ट्रको के एक्सीटेंट की खबरो का आना लगा हुआ है। बढ़ती ठंड के कारण लोगो का बुरा हाल है। गलन की ठंड में लोग काम पर जाने की वजह से बीमार और कमजोर पढ़ते जा रहे है। ठंड के कारण लोगो को करना पडा अपना नुकसान गलन की ठंड में लोग काम पर जाते हुए कोहरे की छाया में हो रहे दुर्घटना का शिकार। बढ़ती ठंड के कारण अस्पताल में लगी हुई मरीजों की भीड। बच्चों से लेकर बूढ़े हो रहे बीमारियों का शिकार। बढ़ती ठंड के कारण अस्पताल में ब्रोंकाइटिस,गले में खराश,निमोनिया,काली खांसी,कान में संक्रमण,हाइपोथर्मिया,शीतदंश,फ़्लू की बीमारियो के मरीजों का जाम लगा हुआ है।
मौसम के बदलने की वजह से वापस आई ठंड
राजधानी लखनऊ में एकदम से मौसम के करवट लेने से हुआ लोगो का हाल बेहाल। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव की आहट की जा रही है। मौसम के ऐसे एकदम से बदलने की वजह से बताया जा रहा है कि, गलन की ठंड के साथ शीतलहर के चलने का अशांका भी की जा रही है। बुधवार की सुबह को कोहरे की बरिश को लेकर बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में फिर से ठंड बढ़ सकती है। मौसम के बदलने की वजह से घने कोहरे और गलन के बीच बताया जा रहा है कि,बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी होने की भी अशांका की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के साथ बुधवार के बाद मौसम में फिर से घने कोहरे और गलन भरी हवाओं की अशांका की जा रही है।