Delhi Election Voting Live: दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान जारी, डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेगे वोट,एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

Share

उत्तर प्रदेश/दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इस चुनाव मे आप,काग्रेंस और भाजपा के बीच मुकाबला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव मे चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन पार्टी के नेता घोटाले के आरोपों से जूझ रहे हैं। वही भाजपा और काग्रेस भी इस चुनाव मे अपनी अपनी सरजमीं तलाश रही है। हालाकि,अब आठ फरवरी को पता चलेगा कि,दिल्ली की जनता आखिर किसे गद्दी पर बैठाती है।

दिल्ली में दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत

दिल्ली में दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 29.89 प्रतिशत हुआ है। पूर्वी दिल्ली में 33.66 प्रतिशत, उत्तरी दिल्ली में 32.44 प्रतिशतउत्तर-पश्चिम दिल्ली में 33.17 प्रतिशत, शाहदरा में 35.81 प्रतिशतदक्षिणी दिल्ली में 32.67 प्रतिशत, दक्षिण-पूर्वी में 32.27 प्रतिशतदक्षिण-पश्चिम में 35.44 प्रतिशत और पश्चिमी दिल्ली में 30.87 प्रतिशतमुस्तफाबाद में दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत वोट पड़े हैं करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 25.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

ये दिग्गज है मैदान मे आमने — सामने

नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी ओर दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस बार कांग्रेस टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे उम्मीदवार प्रवेश वर्मा हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। खास बात ये है कि प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित दोनों पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं। भाजपा की तरफ से भी रमेश विधूडी मैदान मे है।