उत्तर प्रदेश/लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्ययालय पर प्रेंस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होने चरागे देर संस्था के द्वारा सपा के वरिष्ठ कवि उदय प्रताप सिंंह को सम्मानित किए जाने पर चरागे दैर संस्था का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि,उदय प्रताप सिंह नेता जी के शिक्षा के और राजनीति के गुरु रहे है। अखिलेश ने कहा कि,उदय प्रताप सिंंह पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता है और जो इन्हे ये सम्मान प्राप्त हुआ है ये एक बहुत बड़ी कामयाबी है।

महाकुंभ मे स्नानर्थियो की संख्या छुपा रही सरकार
महाकुंभ मे श्रद्वालुओ के अमृत स्नान पर अखिलेश ने कहा कि,भाजपा के लोग आंकड़ों में झूठ बोलते हैं। हमारी जानकारी के अनुसार अभी तक महाकुम्भ में 60 करोड़ लोग स्नान कर चुके होंगे। लेकिन सरकार ये बात छुपा रही है। क्योकि,आगे चलकर कर कोई रिसर्च होगी इसलिए इन्हे कोई दिक्कत ना हो। अखिलेश ने कहा कि, कोई बुजुर्ग स्नान नहीं कर पा रहा है। बुजुगो के लिए कोई भी सुविधा इस डिजिटल महाकुंभ मे नही दिख रही है।

मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा
अखिलेश ने सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सरकार और पुलिस को घेरा उन्होने कहा कि,पुलिस प्रशासन को भी अब भाजपा की टोपी पहनकर थाने मे बैठना चाहिए। क्योकि,पुलिस वाले वही कर रहे है जो भाजपा वाले उनसे करवा रहे है। उन्होने कहा कि,मनीष जी को व्यापारियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस लिए वो व्यापारियों की बात लगातार उठा रहे है लेकिन सरकार को पता नही इससे भी क्यो पेरशानी है?