उत्तर प्रदेश/लखनऊ आठ मार्च महिला दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हो महिला मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मे 25 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाएं भाग लेगी। दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 51 हजार का इनाम मिलेगा। जबकी दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 41 और 31 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि,महिला मैराथन दौड़ का आयोजन सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा।