Tennis Championship :सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन,15 से अधिक देशो के खिलाडी लेगे हिस्सा, उत्तरप्रदेश पहली बार करेगा मेज़बानी

Share

उत्तर प्रदेश/ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक स्टेडियम में टेंनिस चैंपियनशिप का आयोजन 17 मार्च से होने जा रहा है। जिसमे 15 देशो के 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल होगे। इसमे द्वितीय इंडियन इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप और फर्स्ट साउथ सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का होगा आयोजन होगा।

उत्तरप्रदेश पहली बार करेगा मेज़बानी

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी कहा कि,इन प्रतियोगिता से देश भर के खिलाड़ियो को आगे बढने का अवसर मिल रहा है। देश के कई खिलाडी पुरस्कृत भी हो चुके है। उन्होने कहा कि,इस बार मेजबानी का सौभाग्य उत्तर प्रदेश को मिल रहा है और ये उत्तर प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। राकेश त्रिपाठी कहा कि,प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार खेल को देश और प्रदेश मे बढ़ावा देती रही है।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया उद्घाटन करेंगे

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि,कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया करेगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज , राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा,व कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेगे।

15 देश की बनी सहमती

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि,अब तक कुल 15 देश के खिलाड़ियो का विजा भी बन चुका है। सभी जल्द ही भारत आने वाले है। इसके अलाव भी कई अन्य देशो के खिलाड़ी की रिपोर्ट भी आने वाली है। देश के अलग अलग राज्यो के भी खिलाड़ी इस टेंनिस चैंपियनशिप मे ​भाग लेगे। भाग लेने वाले देशो मे पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, जापान, कोरिया, इराक, जर्मनी , बांग्लादेश सहित कुल 15 से अधिक देश हिस्सा लेगे।