उत्तर प्रदेश/दिल्ली में प्रॉपर्टी बिजनेसमैन अनिल कुमार ने पत्नी सीमा सिंह की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। फिर लाश को सीमेंट की बोरी से बांधकर नाले में फेंक दिया। ताकि लाश पानी के ऊपर न आए और अंदर ही गल जाए। लेकिन हुआ बिल्कुल इसके विपरीत। महिला की लाश पुलिस के हाथो लग गई। जिसके बाद पुलिस ने शव की सिनाख्त करने की कोशिश की।
महिला के नोज पिन ने खोला राज
पुलिस सीमा की नोज पिन से आरोपी पति तक पहुंची। नोज पिन से ज्वैलरी शोरूम का पता चला। शोरूम पर खरीदार का नाम अनिल कुमार मिला। जो गुरुग्राम के एक फार्महाउस में रहता था। बिल उसके नाम पर जारी किया गया था। इसी के आधार पर जब पुलिस ने आगे जांच की तो महिला की पहचान 47 वर्षीय सीमा सिंह के रूप में हुई।
सख्ती से पूछताछ पर कबूला जुर्म
पुलिस जब महिला के अनिल कुमार से पूछताछ के लिए पहुंची तो वो इधर — उधर की बातो मे बताकर तालमटोल करने लगा। अनिल ने पुलिस को बताया कि पत्नी वृंदावन घूमने गई है। ससुरालवालों को बताया कि पत्नी जयपुर घूमने गई है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अनिल ने हत्या की बात कबूली
आरोपी पति गिरफ्तार
परिवार के सदस्यों को महिला के शव की पहचान करने के लिए बुलाया तो महिला के बड़े बेटे ने शव की पहचान की और बताया कि वह उसकी मां है। परिवार का कहना था कि, अनिल कुमार ने उनकी बेटी की हत्या गला घोंटकर की है। जिसके बाद पुलिस ने व्यवसायी अनिल कुमार और उनके गार्ड शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।