साहित्य संस्कृति की 11 विभूतियां हुई सम्मानित,पदमश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह की पांच पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
श्री कृष्ण प्रताप सिंह स्मृति अध्यात्म चिंतन व्याख्यानमाला ~ 22 वें का स्मृति सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन का आयोजन बहस्पतिवार को सिटी मोंटेसरी स्कूल,गोमती नगर में संपन्न हुआ। स्मृति समारोह में साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूति 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया । साथ ही पदमश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह की पांच पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।
UTTAR PRADESH
4:03 PM, Jul 10, 2025
Share:


सिटी मॉटेसरी स्कूल लखनऊ में साहित्य संस्कृति की सम्मानित 11 विभूतियां by REx BHARAT
उत्तर प्रदेश।लखनऊ। श्री कृष्ण प्रताप सिंह स्मृति अध्यात्म चिंतन व्याख्यानमाला ~ 22 वें का स्मृति सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन का आयोजन बहस्पतिवार को सिटी मोंटेसरी स्कूल,गोमती नगर में संपन्न हुआ। स्मृति समारोह में साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूति 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया । साथ ही पदमश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह की पांच पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया।
स्मृति समारोह में साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूति 11 विभूतियों को सम्मानित
कृष्ण प्रताप विद्या बिंदु लोकहित न्यास व शिव सिंह सरोज स्मारक समिति और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृष्ण प्रताप सिंह के जयंती पर संपन्न हुई अध्यात्म चिंतन व्याख्यानमाला 22वीं में स्मृति शेष विभूतियां के नाम से कृष्ण दत्त सिंह( एसकेडी सिंह), श्रीधर गोविंद पराड़कर, जयप्रकाश सिंह , बसवराज गणपत राव पाटिल सेडम, डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम सिंह , डॉक्टर पूनम श्रीवास्तव , डॉक्टर वंदना सहगल , आशिमा सिंह , डॉक्टर बृज नारायण सिंह शिवशरण सिंह गहरवार ,डॉ सुरभि गुप्ता को सम्मानित किया गया ।
डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह की पांच कृतियां
इस मौके पर डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह की पांच कृतियां संत विवेक 2025 भक्ति काव्य अमृत स्मारिका, कुछ मन की कुछ जग की (आत्मकथा) , शिव पार्वती की कथाएं , सुन कठपुतली (कहानी संग्रह ), तुमसे ही कहना है (भक्ति कविता संग्रह) का लोकार्पण किया गया । डॉक्टर सूर्य प्रसाद दीक्षित अतिथि वसवराज गणपत राव पाटिल सेडाम , पदमश्री मालिनी अवस्थी , आनंद वर्धन सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, पवन सिंह चौहान विधान परिषद सदस्य ने विभूतियों का सम्मान कर पुस्तकों का लोकार्पण किया।
यह भी हुए शामिल
रमा सिंह ने संस्थाओं का परिचय देते हुए बताया कि संस्था वर्ष 2006 से अनवरत अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रेष्ठ जनों को सम्मानित करती है और साहित्य संस्कृति और कला के क्षेत्र में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस अवसर पर इंद्रासन सिंह, पवन पुत्र बादल, शर्मिला प्रजापति , सुनील बाजपेई , डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी, डॉक्टर करुणा पांडे ,डॉ अंजलि अस्थान ,डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ,अनिल मिश्रा , मयंक सिंह सहित कलाकार साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार उपस्थित रहे।