हरिद्वार के अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार,फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को दिया जन्म
हरिद्वार से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती करने के लिए पहुंची। मगर गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद गर्भवती महिला ने उसी अस्पताल के फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है।
uttarakhand
11:59 AM, Oct 2, 2025
Share:


एक गर्भवती महिला ने फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को दिया जन्म सौ0 भारत
उत्तर प्रदेश।उत्तराखंड। हरिद्वार से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती करने के लिए पहुंची। मगर गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद गर्भवती महिला ने उसी अस्पताल के फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा बहुत ही ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। डाक्टरो का काम मरीजो सेहत के लिए जितना हो सके,उतनी जल्दी इलाज करना होता है। लेकिन डाक्टरो की लापरवाही की वजह से एक गर्भवती महिला की जान पर बन आयी थी। इस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है।
अस्पताल पर परिजनो का आरोप
परिजनों का आरोप है कि, ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर सलोनी ने गर्भवती को यह कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया कि “यहां डिलीवरी नहीं होगी।” इसके बाद महिला को वार्ड से बाहर कर दिया गया। मदद की उम्मीद में लाए गए परिजन और साथ मौजूद आशा वर्कर की गुहार के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने कोई सहायता नहीं की। जिसकी वजह से गर्भवती महिला को न जाने कितना पीडा के बाद फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पडा।